---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए करवाना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड की होगी जरूरत

Banke Bihari Temple: इन दिनों धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। हर उम्र के लोग अब धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने या घूमने के उद्देश्य से जा रहे हैं। इसकी वजह से वहां पर भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर जगह भीड़ को नियंत्रित करने […]

---विज्ञापन---

Banke Bihari Temple: इन दिनों धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। हर उम्र के लोग अब धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने या घूमने के उद्देश्य से जा रहे हैं। इसकी वजह से वहां पर भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर जगह भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय

---विज्ञापन---

बांके बिहारी मंदिर की वेबसाइट पर करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए एक नया नियम लागू कर दिया गया है। अब यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद ही वे बांके बिहारी के दर्शन कर पाएंगे। स्थानीय प्रशासन ने यहां के दुकानदारों और व्यापारियों से सलाह-मशवरे के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ करने का निर्णय किया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मंदिर की एक वेबसाइट भी बनाई गई है। भगवान के दर्शन करने के इच्छुक भक्त वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसके बाद वे आसानी से दर्शन कर पाएंगे। हालांकि स्थानीय लोगों को इस नियम से मुक्त रखा गया है। उन्हें केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय

क्यों बनाया गया है यह नियम

अक्सर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए इतनी लंबी लाइनें लगती हैं कि बाहर वृंदावन की गलियों तक में लोग पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से लोगों की आवाजाही और रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित होता है। इस अव्यवस्था को सुधारने के लिए ही प्रशासन ने नया नियम लाने का फैसला किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फैसले से श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 07, 2023 03:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola