Vastu Tips and Bamboo Uses: भारत सहित एशिया के बहुत से देशों में आदिकाल से ही बांस का उपयोग होता रहा है। एक तरह से बांस हमारे धर्म और सभ्यता के एकमेव हो गया है। चाहे रहने के लिए घर बनाना हो, संगीत के लिए बांसुरी बनानी हो या फिर अंतिम संस्कार के लिए चिता सजानी हो, हर जगह बांस काम आता है।
कई जगहों पर बांस को भोजन के भी उपयोग में लिया जाता है। यही वजह है कि हमारी रोजमर्रा की लाइफ में बांस एक आवश्यक भाग था। शास्त्रों में बांस को अत्यन्त पवित्र मान कर इसे जलाने का निषेध किया गया है। जानिए इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य
यह भी पढ़ें: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय
ये हैं बांस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Bamboo Uses in Life)
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में बांस का होना सौभाग्य लाता है। परन्तु इसे जलाना व्यक्ति के भाग्य को नष्ट कर देता है। इसलिए बांस या बांस से बनी अगरबत्ती कभी नहीं जलानी चाहिए।
- वास्तु शास्त्र एवं फेंग शुई में बांस को शुभ माना गया है। इसे घर की नेगेटिव एनर्जी बाहर निकालने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। आप चाहें तो अपने घर में बांस के पौधे लगाकर सभी वास्तुदोष दूर कर सकते हैं।
- बांस का तेल भी निकाला जाता है। यह तेल बालों की सभी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। साथ ही यह अत्यधिक सुंगधित होता है, जो चुटकी बजाते स्ट्रेस और तनाव को दूर कर देता है। कई जगहों पर इस तेल का प्रयोग खाना बनाने में भी किया जाता है।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: किसी भी देवता को चढ़ा दें यह पुष्प, तुरंत पूरी होगी हर मनोकामना
- बांस के तेल तथा परफ्यूम का प्रयोग अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है। इसके उपयोग से तुरंत ही स्ट्रेस दूर होता है, जिसकी वजह से इससे सुंगंधित मोमबत्तियां व अगरबत्तियां भी बनाई जाती हैं।
- माना जाता है कि जहां पर बांस का पौधा या वृक्ष होता हैं, बुरी आत्माएं वहां से दूर रहती हैं। अतः इसे पूजास्थल तथा घर के मंदिर में भी रखा जाता है। इसी वजह से यज्ञ करते समय यजमान जो जनेऊ पहनता है, उसमें भी बांस का अंश रखा जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines