bamboo uses: आप भी घर ले आएं बांस का पौधा, बुरी आत्माएं दूर रहेंगी, वास्तु दोष भी दूर होंगे

bamboo uses, why bamboo is lucky, vastu tips, vastu shashtra, feng shui

Vastu Tips and Bamboo Uses: भारत सहित एशिया के बहुत से देशों में आदिकाल से ही बांस का उपयोग होता रहा है। एक तरह से बांस हमारे धर्म और सभ्यता के एकमेव हो गया है। चाहे रहने के लिए घर बनाना हो, संगीत के लिए बांसुरी बनानी हो या फिर अंतिम संस्कार के लिए चिता सजानी हो, हर जगह बांस काम आता है।

विज्ञापन

कई जगहों पर बांस को भोजन के भी उपयोग में लिया जाता है। यही वजह है कि हमारी रोजमर्रा की लाइफ में बांस एक आवश्यक भाग था। शास्त्रों में बांस को अत्यन्त पवित्र मान कर इसे जलाने का निषेध किया गया है। जानिए इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

विज्ञापन

ये हैं बांस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Bamboo Uses in Life)

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में बांस का होना सौभाग्य लाता है। परन्तु इसे जलाना व्यक्ति के भाग्य को नष्ट कर देता है। इसलिए बांस या बांस से बनी अगरबत्ती कभी नहीं जलानी चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र एवं फेंग शुई में बांस को शुभ माना गया है। इसे घर की नेगेटिव एनर्जी बाहर निकालने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। आप चाहें तो अपने घर में बांस के पौधे लगाकर सभी वास्तुदोष दूर कर सकते हैं।
  • बांस का तेल भी निकाला जाता है। यह तेल बालों की सभी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। साथ ही यह अत्यधिक सुंगधित होता है, जो चुटकी बजाते स्ट्रेस और तनाव को दूर कर देता है। कई जगहों पर इस तेल का प्रयोग खाना बनाने में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: किसी भी देवता को चढ़ा दें यह पुष्प, तुरंत पूरी होगी हर मनोकामना

विज्ञापन
  • बांस के तेल तथा परफ्यूम का प्रयोग अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है। इसके उपयोग से तुरंत ही स्ट्रेस दूर होता है, जिसकी वजह से इससे सुंगंधित मोमबत्तियां व अगरबत्तियां भी बनाई जाती हैं।
  • माना जाता है कि जहां पर बांस का पौधा या वृक्ष होता हैं, बुरी आत्माएं वहां से दूर रहती हैं। अतः इसे पूजास्थल तथा घर के मंदिर में भी रखा जाता है। इसी वजह से यज्ञ करते समय यजमान जो जनेऊ पहनता है, उसमें भी बांस का अंश रखा जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ