TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Bamboo Plant: नए वर्ष पर घर में लगाएं बांस का पौधा, पूरे साल रहेंगे खुशहाल

Bamboo Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर घर में बांस के पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन खुशहाल भी रहता है।

Bamboo plant
Bamboo Plant : नए साल 2024 का सबको बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लोग तरह-तरह की तैयारियां भी कर रहे हैं। कोई नए कपड़े खरीद रहे हैं तो कई लोग अपने घरों को सजाने में लगे हुए हैं। घर सजाने का शौक हर किसी को होता है। कई लोग तो पौधे से घर सजाते हैं। जिससे घर का वातावरण शुद्ध रहती है। वास्तु शास्त्र में पौधे से घर सजाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के आगमन पर घर में एक पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में ये पौधे को लगाने से परिवार के सभी सदस्यों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। साथ ही दुर्भाग्य से छुटकारा भी मिल जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे आखिर नए साल पर घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए। यह भी पढ़ें- 1 जनवरी से बदल जाएगी 3 राशियों की किस्मत, पढ़ें पूरे सप्ताह का राशिफल नए साल पर घर में लगाएं बांस का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांस का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में इसे लगाने से सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। दुखों से छुटकारा भी मिलता है। मान्यता है कि घर में अलग-अलग बांस के डंठल लगाने के अलग-अलग फायदे मिलते हैं। यह भी पढ़ें- 2024 में होगा शनि व शुक्र का गोचर, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

3 बांस के डंठल के लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में तीन बांस के डंठल वाले पौधे लगाते हैं तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में इसे लगाने से पारिवारिक तालमेल बना रहता है।

7 या 9 डंठल के लाभ

माना जाता है कि जो जातक अपने घर में 7 या 9 डंठल वाले पौधे अपने घर में लाकर लगाता है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है ऑड नंबर के बांस के डंठल को ऑफिस में लगाना लाभदायक होता है। इसे घर में लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है साथ ही भाग्य भी साथ देती है। यह भी पढ़ें-  साल 2024 में कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।


Topics:

---विज्ञापन---