Bamboo Plant: नए वर्ष पर घर में लगाएं बांस का पौधा, पूरे साल रहेंगे खुशहाल

Bamboo Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर घर में बांस के पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन खुशहाल भी रहता है।

Bamboo plant

Bamboo plant

Bamboo Plant : नए साल 2024 का सबको बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लोग तरह-तरह की तैयारियां भी कर रहे हैं। कोई नए कपड़े खरीद रहे हैं तो कई लोग अपने घरों को सजाने में लगे हुए हैं। घर सजाने का शौक हर किसी को होता है। कई लोग तो पौधे से घर सजाते हैं। जिससे घर का वातावरण शुद्ध रहती है। वास्तु शास्त्र में पौधे से घर सजाना बेहद शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के आगमन पर घर में एक पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में ये पौधे को लगाने से परिवार के सभी सदस्यों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। साथ ही दुर्भाग्य से छुटकारा भी मिल जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे आखिर नए साल पर घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए।

विज्ञापन

नए साल पर घर में लगाएं बांस का पौधा

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांस का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में इसे लगाने से सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। दुखों से छुटकारा भी मिलता है। मान्यता है कि घर में अलग-अलग बांस के डंठल लगाने के अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

विज्ञापन

3 बांस के डंठल के लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में तीन बांस के डंठल वाले पौधे लगाते हैं तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में इसे लगाने से पारिवारिक तालमेल बना रहता है।

7 या 9 डंठल के लाभ

माना जाता है कि जो जातक अपने घर में 7 या 9 डंठल वाले पौधे अपने घर में लाकर लगाता है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है ऑड नंबर के बांस के डंठल को ऑफिस में लगाना लाभदायक होता है। इसे घर में लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है साथ ही भाग्य भी साथ देती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ