Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र में हमारी डेली रूटीन की कुछ ऐसे बातें बताई गई हैं, जिसके सही इस्तेमाल से हम अपनी किस्मत का रूख ऊंचाइयों की ओर मोड़ सकते है। कहते हैं कि इन नियमों का पालन करने से घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं, इसकी अनदेखी से कंगाल होते भी देर नहीं लगती है। यहां बाथरूम से जुड़े कुछ ऐसे ही नियमों की बात हो रही है, जो सदियों से हिन्दू घरों की परंपरा रही है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये वास्तु नियम?
बाथरूम में न रखें खाली बाल्टी
केवल वास्तु शास्त्र ही नहीं बल्कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी कहते आए हैं कि बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। खाली बाल्टी में राहु का वास माना गया। यह वास्तु दोष को बढ़ावा देता है। खाली बाल्टी नकारात्मकता का भी प्रतीक मानी जाती है। इससे घर के सदस्यों को मानसिक परेशानी और धन हानि दोनों होती है। इससे बचने के लिए थोड़ा ही सही, हमेशा बाल्टी में पानी भरकर ही रखना चाहिए।
भूल से भी न रखें गीले कपड़े
अक्सर लोग बाथरूम में भीगे कपड़े छोड़ देते हैं। एक तो ये गंदे होते हैं, दूसरे ये भीगे होते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बहुत तेजी और बहुत मात्रा में बढती है। मान्यता है कि इससे सूर्य दोष उत्पन्न होता है, जो जीवन की प्रगति को रोकता है। इसका सहज उपाय यही है कि गीले कपड़ों को तुरंत धोकर सूखने के लिए डाल दें।
तुरंत हटा दें टूटा हुआ शीशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि बाथरूम का शीशा टूट जाए तो उसे फौरन वहां से हटा देना चाहिए, अन्यथा ये घर के लिए गंभीर वास्तु दोष पैदा करता है। मान्यता है कि बाथरूम में टूटा हुआ शीशा लगाने से व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत तो इस नियम का भूल से भी नहीं उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: आस्तिक मुनि ने रुकवा दिया जनमेजय का नागदाह यज्ञ, वरना धरती पर न होते एक भी सांप या कोबरा…जानें पूरी कहानी
पानी की न करें बर्बादी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाथरूम में पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि बाथरूम में पानी लीक न हो रहा हो या कोई नल टपक नहीं रहा हो। मान्यता है कि इससे चंद्रमा दोष उत्पन्न होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी भी रूष्ट हो जाती हैं। बाथरूम की यह गलती न केवल मानसिक परेशानी बढ़ाती है, बल्कि घर में कंगाली भी लाती है।
आज ही बंद करें इस बाल्टी का इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाथरूम में काले रंग की बाल्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस रंग की बाल्टी घर के सदस्यों के लिए कष्टों का कारण बन सकती है। बाथरूम के लिए नीले रंग की बाल्टी को सबसे अच्छा माना गया है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बाथरूम की बाल्टी टूटी हुई, छिद्र वाली या लीक करती हुई न हो। मान्यता है कि इससे पड़ोसियों से रिश्ते खराब हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Nag Panchami: नागदेव ने भाई बन बहन को दी सोने की झाड़ू, राजा ने दे डाली धमकी; जानें फिर क्या हुआ
ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines