---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अगले 60 दिन तक इन 5 राशियों पर होगी पैसे की बरसात, ग्रहों के गोचर से होंगे मालामाल

August Rashifal: अगस्त का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इस महीने कई ग्रहों के महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं, जो देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर होने के योग हैं?

---विज्ञापन---

August Rashifal: अगस्त ग्रेगेरियन कैलेंडर का आठवां महीना है, जो 31 दिनों का होता है। इस महीने की 19 तारीख को रक्षाबंधन के साथ, जहां सावन का महीना समाप्त होगा, तो 20 तारीख से भाद्रपद (भादो) महीने की शुरूआत होगी। ग्रहों के गोचर की दृष्टि से यह महीना बेहद खास है। आइए जानते हैं, इस महीने कौन-कौन से महत्वपूर्ण ग्रह कब किन राशियों और नक्षत्रों में गोचर कर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और राशियों पर क्या असर डाल रहे हैं?

अगस्त 2024 ग्रह गोचर

इस महीने के शुरुआत में शुक्रवार 2 अगस्त को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें, नागों के राजा शेषनाग को अश्लेषा नक्षत्र के देवता माना गया है। 5 तारीख से शुभ ग्रह बुध 24 दिनों के लिए वक्री होने वाली हैं यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं। दैत्याचार्य शुक्रदेव रविवार 11 अगस्त को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

---विज्ञापन---

ग्रहों के राजा सूर्य जहां 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं वे 30 अगस्त को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। साथ ही, 20 अगस्त को गुरु ग्रह बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि 22 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यूं तो इन सबका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इन ग्रह-गोचर से 5 राशियों के जातकों के जीवन का भला होने की संभावना है।

मेष राशि

अगस्त में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी है। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आपके सभी काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में तरक्की होगे। इनकम में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

आपके लिए यह महीना विशेष लाभदायक रहने की संभावना है। आप अपने उचित प्रयासों से टारगेट को अचीव करेंगे। ऑफिस में कलीग और सीनियर के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहने से मन प्रसन्न रहेगा, कामकाज में मन लगेगा। इनकम में इजाफा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह वालों के लिए अगस्त के लिए अच्छा रहने के योग दर्शा रहा है। आपको किस्मत का साथ प्राप्त होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसी में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को व्यावसाय में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशिवालों के लिए यह महीना यादगार और सुखद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप अपना कोई नया व्यवसाय या काम शुरू कर सकते हैं। आपकी इनकम में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। मैरिड कपल के लिए यह एक बेहतर समय है। जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि

आप इस महीने में कई स्रोतों से धन प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हो सकती है। व्यापारियों को भी पर्याप्त आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए ये समय अच्छा है। कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 02, 2024 01:21 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola