Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 5 अगस्त 2025 को पुत्रदा एकादशी का दिन है। चंद्रमा सुबह 11:23 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, फिर धनु राशि में चला जाएगा। सूर्य और बुध कर्क राशि में रहेंगे। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में होंगे। केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इस ग्रह स्थिति के आधार पर कुछ राशियों के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों यह दिन अच्छा रहेगा?
मेष राशि
मंगल का कन्या राशि में होना आपको भरपूर ऊर्जा और हिम्मत देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी। दोस्तों या सहकर्मियों से मदद मिलेगी, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स आसानी से आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जोश में रहेंगे।
मिथुन राशि
गुरु और शुक्र आपकी राशि में होने से आपका आत्मविश्वास और आकर्षण चरम पर रहेगा। नौकरी या बिजनेस में नए मौके जैसे प्रमोशन या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकते हैं । लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। पैसों के मामले में भी फायदा हो सकता है और सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
सिंह राशि
केतु आपकी राशि में होने से आप मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत रहेंगे। ऑफिस या बिजनेस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और आपका नेतृत्व कौशल सबको प्रभावित करेगा। लोग आपका सम्मान करेंगे। छोटी यात्राएं या मीटिंग्स फायदेमंद रहेंगी। आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले आपको सफलता दिलाएंगे।
तुला राशि
शुक्र का मिथुन राशि में होना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। नौकरी या बिजनेस में नए अवसर जैसे कोई डील या नया कॉन्ट्रैक्ट आदि मिल सकते हैं। रिश्तों में प्यार और खुशी का माहौल रहेगा। पैसों की स्थिति भी मजबूत होगी।
धनु राशि
दोपहर के बाद चंद्रमा आपकी राशि में आएगा, जिससे आपका मन खुश और उत्साहित रहेगा। पढ़ाई, लेखन या किसी रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय मजेदार रहेगा। नई योजनाएं बनाने या अपने लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।