Astrology: आपने गौर किया होगा कि जब भी घर में कोई बच्चा या बड़ा अपने जूते-चप्पल को उल्टा कर देता है तो बड़े-बुजुर्ग उसे वापिस सीधा करके रखने के लिए कहते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?
जूते-चप्पल उल्टे रखने से शनि होता है रुष्ट
इसके पीछे ज्योतिष के कुछ कारण बताए जाते हैं। माना जाता है कि जूते, चप्पल शनि की कारक वस्तुएं हैं। यदि इनकी सही से देखभाल न की जाए या इन्हें उल्टा रखा जाए तो शनि रुष्ट हो जाता है। ऐसा होने पर उस घर में रहने वाले सभी लोगों को शनि का क्रोध तथा दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं। उस घर में शीघ्र ही दरिद्रता का वास भी हो जाता है। इसलिए ही जूते-चप्पल सीधे रखने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: मनीप्लांट नहीं इस पौधे को घर में लगाने से चमकेगा भाग्य, तुरंत दिखेगा चमत्कार
वैज्ञानिक कारण भी है जिम्मेदार
इसके पीछे ज्योतिष (Astrology) के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी बताए गए हैं। आप जब जूते-चप्पल पहन कर बाहर जाते हैं तो उस पर गंदगी चिपक जाती है। विज्ञान के अनुसार आपको बाहर के फुटवियर घर में नहीं ले जाने चाहिए। ऐसा करने से रोड़ की गंदगी भी घर में घुसती है जो आपको बीमार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: घर में 5 चीजों की बर्बादी कर देगी आपको कंगाल, कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम
इसी प्रकार जब आप जूते-चप्पलों को उल्टा कर देते हैं तो उनके तलवे पर लगी गंदगी हवा के साथ पूरे घर में फैल जाती है। ऐसा ना हो, इसलिए भी इन्हें सीधा रखने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines