Astrology: ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त करने के लिए अलग-अलग रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। जन्मकुंडली में ग्रह किस भाव में और किस स्थिति में है, इसी के आधार पर रत्न धारण किए जाते हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार कुछ रत्न ऐसे हैं, जिन्हें अपने हाथ में पहन कर आप भी अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। जानिए इनके बारे में
यह भी पढ़ें: हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय
मोती
वैदिक ज्योतिष में मोती को चन्द्रमा का रत्न माना गया है। इस रत्न को धारण करने से मन तथा मस्तिष्क शांत रहते हैं। इसे आप बिना ज्योतिषी की सलाह के भी धारण कर सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को गुस्सा कम आता है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए।
पन्ना
इसे बुध का रत्न माना गया है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या बिजनेस करना चाहते हैं तो इस पन्ना को धारण करना आपके लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है। साथ ही यदि आप लॉ के फील्ड में जॉब पाना चाहते हैं तो उसके लिए भी इसे पहनना उपयुक्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज ही करें बिना पैसे का यह उपाय, तुरंत पूरी करेगा हर मनचाही इच्छा
माणिक्य
यह सूर्य का रत्न है, जिनकी कुंडली में सूर्य प्रतिकूल चल रहा है अथवा जो गरीबी में जी रहे हैं, उन्हें अपने हाथ में माणिक्य धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होती है और व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के योग बन जाते हैं। साथ ही वह जिस भी क्षेत्र में कदम रखता है, वहीं पर कामयाबी मिलने के आसार बनने लगते हैं।
हीरा अथवा जर्किन
ये दोनों ही भोग और विलासिता के ग्रह शुक्र की अनुकूलता पाने के लिए पहने जाते हैं। यदि आपकी सामर्थ्यशाली है तो हीरा पहनें। परन्तु यदि महंगा होने की वजह से हीरा नहीं खरीद सकते तो जर्किन धारण करें। इससे आपको तुरंत ही लाभ दिखाई देगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines