Vastu Tips For Things In Purse Wallet: पुरुष और महिलाएं दोनों पर्स इस्मेताल करते हैं। पुरुष हर रोज के रुटीन में जेब में वॉलेट रखते हैं। हर घर में बाहर जाने से पहले पुरुष वॉलेट जरूर लेते हैं। पति को घर से बाहर जाने से पहले वॉलेट देना कई महिलाओं का डेली रुटीन है। यूं तो पर्स या वॉलेट में कई चीजें रखी जाती हैं, लेकिन इसका खास कनेक्शन पैसे से होता है। कहा जाता है कि वॉलेट पैसों से भरा होना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का वॉलेट खाली भी होता है, जिसे धर्म ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोग दुर्भाग्य कहते हैं। नकारात्मकता से इसे जोड़ते हैं। कहते हैं कि पर्स या वॉलेट में पैसे नहीं होना मतलब वास्तु दोष है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार भी पर्स या वॉलेट में पैसे जरूर होने चाहिएं। अगर पर्स या वॉलेट में पैसे नहीं रहते तो इसके लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, पर्स में कुछ चीजें रखने से पैसा आता है। शुभ फल मिलता है। बरकत आती है। वहीं कुछ चीजें रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और दुर्भाग्य आता है। नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में पर्स को साफ-सुथरा रखें। आइए जानते हैं कि पर्स में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं?
यह भी पढ़ें: Astro Tips: क्या खाना खाने के बाद आप बर्तनों में ही धोते हैं हाथ?
पर्स और वॉलेट में क्या नहीं रखना चाहिए?
1. कटे-फटे नोट या खराब कागज न रखें।
2. पर्स में कोई फोटो नहीं रखनी चाहिए।
3. कोई पुराना बिल बिल्कुल न रखें।
4. सिक्के और नोट साथ नहीं रखने चाहिएं।
5. नोटों को कभी मोड़कर नहीं रखें।
6. चाबी या लोहे की चीजें बिल्कुल न रखें।
7. किसी मृत व्यक्ति की फोटो न रखें।
8. दवाई, कैप्सूल, टॉफी नहीं रखनी चाहिए।
9. उधार लिया पैसा वॉलेट में बिल्कुल न रखें।
यह भी पढ़ें: Numerology: दिसंबर में पैदा हुए बच्चे बनते हैं बहुत अमीर, जानिए इनकी खासियतें और सीक्रेट्स
पर्स या वॉलेट में क्या रखना चाहिए?
1. पर्स में सिर्फ देवी-देवताओं की तस्वीरें रखनी चाहिएं।
2. सिक्कों और नोटों को अलग-अलग जगह रखें।
3. पर्स में चावल के दाने रखें, इससे पैसा आएगा।
4. मां लक्ष्मी का फोटो जरूर रखें और इसे बदलते रहें।
5. पर्स में श्रीयंत्र और गोमती चर्क रख सकते हैं।
6. कमल के बीच और पीले रंग की कौड़ियां रखनी चाहिएं।
7. पीपल का पत्ता और रुद्राक्ष रख सकते हैं।
8. शीशे का टुकड़ा या चाकू रख सकते हैं।
9. पर्स या वॉलेट में चांदी का सिक्का रखा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
(Xanax)
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines