Astro Tips: क्या खाना खाने के बाद आप बर्तनों में ही धोते हैं हाथ?

Astro Tips Food Eating Habits: क्या आप भी खाना खाने के बाद थाली में ही हाथ धो देते हैं, अगर हां तो आज ही यह आदत छोड़ दें, भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Food Eating Habits

Food Eating Habits

Do Not Wash Hands In Plate After Eating Food: खाना खाते समय लोग कई तरह के नियमों का पालन करते हैं। वहीं कुछ लोग नियमों का बिल्कुल ध्यान नहीं देते। हिन्दू धर्म में खाने को अन्न देवता माना जाता है। संत महात्मा तो खाने की पूजा करके ही उसे खाते हैं। वहीं कुछ लोग खाने से वास्तु शास्त्र और वास्तु दोष का कनेक्शन मानते हैं। खाना खाने के दौरान की जाने वाली कुछ हरकतों को शकुन-अपशकुन मानते हैं। इन्हीं में एक अपशकुन होता है, खाना खाने के बाद थाली में ही हाथ धो देना, जबकि खाना खाने के बाद झूठे बर्तनों में कभी हाथ नहीं धोने चाहिए। ऐसा करना शास्त्रों में बहुत बड़ा अपशकुन माना गया है। ऐसा करने से लोगों को कई तरह की परेशानियां और समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि झूठे बर्तन में हाथ धोने से क्या होगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

खाने के दौरान इन नियमों का पालन करना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाने के बाद झूठी थाली में हाथ धोने से अन्न देवता का अपमान होता है। मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। इससे घर में गरीबी आती है। बीमारियां फैलती हैं। भोजन की थाली हमेशा चटाई या पाट पर सम्मानपूर्वक रखें। भोजन की थाली कभी एक हाथ से न पकड़ें। ऐसा करने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है। थाली में जूठन छोड़ना अशुभ होता है। भोजन करने से पहले भगवान का ध्यान लगाना चाहिए। खाना खाते समय क्रोध और बातचीत नहीं करनी चाहिए। अजीबो गरीब आवाजें नहीं निकालनी चाहिए। खाना उतना ही लें, जितना खा पाएं। खाने का अपमान करने से अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा क्रोधित होती हैं। उनका प्रकोप आपको बर्बादी की ओर ले जा सकता है। दिन-प्रतिदिन घर में रुपए-पैसे की किल्लत हो सकती है। 4 या 2 रोटी परोसनी चाहिए।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ