Astrology Tips: धर्म शास्त्रों के अनुसार गोल बाती से कुछ देवताओं की पूजा करना शुभ होता है। जबकि कुछ देवी- देवताओं के सामने भूलकर भी गोल बाती का दीपक न जलाएं वरना आपको दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। विधि- विधान से पूजा करने से आप अपनी हर समस्या से निजात पा सकते हैं। मां लक्ष्मी के सामने लंबी बाती का दीप जलाने से धन और भाग्य में वृद्धि होती है। वहीं अमावस्या और पितरों की पूजा करते समय लंबी बाती का दीपक जलाएं। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पितरों के आगे न लगाएं
धार्मिक मान्यता के अनुसार घर के पितरों के सामने गोल बाती का दीपक नही लगाना चाहिए। इससे पितर रूष्ट हो जाते है। और घर के सदस्यों की तरक्की भी रुक जाती है। घर में दरिद्रता का वास होता है। वहीं अमावस्या या अन्य किसी दिन पितरों के लिए दीपक जला रहे हैं, तो लंबी बाती का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े: चांदी की मूर्तियां घर में रखना शुभ या अशुभ? जानें शास्त्रीय नियम
इन देवता के सामने लगाएं
धार्मिक मान्यता के अनुसार गोल बाती या फूल बाती से ब्रह्मा जी, इंद्रदेव, शिव जी, विष्णु जी सहित अन्य देवता की पूजा की जाती है। यदि आप किसी मंदिर में इन भगवान से समक्ष गोल बाती का दीपक लगाकर सच्चे मन से अपनी मनोकामना कहते हैं तो आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी और आपका खजाना धन से हमेशा भरा रहेगा।
https://youtu.be/Lqd7V4H8OEw
लक्ष्मी पूजन में जलाएं
धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि और लक्ष्मी पूजन में गोल बाती का दीपक नहीं जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं और घर में अलक्ष्मी प्रवेश करती है, जिससे घर में दरिद्रता आती है। परिवारजनों को धन संबंधी समस्याएं बनी रहती है। इसी वजह माता रानी के सामने हमेशा लंबी बाती का ही दीपक जलाना चाहिए।
यह भी पढ़े: हथेली की यह रेखा देती है सरकारी नौकरी का संकेत, ऐसे करें चेक
इस तरह से जलाए दीपक
धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष घी और तेल दोनों तरह के दीपक जलाए जाते हैं। आपको बता दें कि भगवान के दाहिने हाथ की तरफ घी का दीपक जलाना चाहिए और भगवान के बाएं हाथ की तरफ तेल का दीपक जलाकर अपनी मनोकामना बतानी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines