Lucky Zodiac Sign: आज 24 जून से इन 5 राशियों को मिलेगी अपार सफलता और धन, आएगी तरक्की की बहार

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, आज 24 जून 2025 का दिन 5 राशियों के लिए बहुत खास रहेगा। इस दिन इन राशियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। किस्मत पूरी तरह से उनका साथ देगी। काम में तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका फल मिल सकता है। कुल मिलाकर ये दिन नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, आज 24 जून 2025 को ग्रहों की स्थिति बेहद खास है। इस दिन 5 राशियों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। इन राशियों के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोचने और समझने की क्षमता में सुधार होगा और निर्णय लेने में आसानी होगी। जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अब अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नए काम शुरू करने के लिए यह समय शुभ है। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह दिन खास रहेगा। पैसे से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। नया निवेश करने के मौके मिल सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। यह दिन नई ऊर्जा और नई उम्मीद लेकर आएगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

आज 24 जून का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पुराने काम पूरे हो सकते हैं। नया काम शुरू करने का अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। पैसों से जुड़ी कोई रुकी हुई बात आगे बढ़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन तनाव से बचें।

विज्ञापन

आज का राशि टिप: किसी करीबी से सलाह लेकर ही बड़ा निर्णय लें।

शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

शुभ अंक: 9

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज 24 जून को दिमाग तेज रहेगा और फैसले जल्दी ले पाएंगे। पढ़ाई, नौकरी या कारोबार, हर क्षेत्र में सफलता के योग हैं। नया निवेश सोच-समझकर करेंगे, जिसका अप्रत्याशित लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा का भी योग बन सकता है।

आज का राशि टिप: बातचीत में संयम रखें, व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

विज्ञापन

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

आज 24 जून का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही फलदायक रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। प्रमोशन या नई नौकरी की संभावना है। जो लोग खुद का बिजनेस करते हैं, उन्हें मुनाफा हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी।घरेलू माहौल खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। ज्यादा काम से थकावट हो सकती है।

आज का राशि टिप: बड़े फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी न करें।

विज्ञापन

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

आज 24 जून का दिन तुला राशि के लोगों के लिए संतुलन और समझदारी से भरा रहेगा। मन में शांति बनी रहेगी। पुराने तनाव दूर होंगे। काम में सफलता मिलेगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

आज का राशि टिप: खुद पर भरोसा रखें, अवसर आपका इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज 24 जून का दिन नई उम्मीदों से भरा रहेगा। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

आज का राशि टिप: भाग्य पर भरोसा रखें, लेकिन मेहनत करना न भूलें।

विज्ञापन

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ