---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Zodiac Sign: 21 जून से इन 5 राशियों का बुरा समय होगा खत्म, मिलेगी बंपर सफलता और बेशुमार खुशियां

Lucky Zodiac Sign: 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन है और इस दिन का संयोग योगिनी एकादशी से बन रहा है। इस लिए 21 जून का दिन कुछ खास राशियों के लिए बहुत खास साबित हो सकता है। ग्रहों की चाल में आए बदलाव से 5 राशियों को फायदा मिल सकता है और इन राशियों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 21 जून 2025 का दिन किस्मत कुछ राशियों पर मेहरबान हो सकती है. आज दिन कुछ लोगों के लिए बहुत खास रहेगा। इस दिन किस्मत उनका पूरा साथ देगी। भाग्य का दरवाजा खुलेगा। मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के मौके बन सकते हैं। व्यापार में फायदा हो सकता है। पैसों की परेशानी दूर हो सकती है। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के पक्ष में रहेगी, जिससे उनके परिश्रम का फल मिलेगा। सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। नई शुरुआत के रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि (Aries)

Aries

---खबर नीचे जारी है---

21 जून का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपके काम में तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं। लंबे समय से जिस प्रयास में आप लगे हुए थे, उसका फल आज मिल सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। साथ ही परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा। घर-परिवार का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा मनचाहा फल? ये असरदार वास्तु उपाय बनाएंगे बिगड़े काम

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि (Cancer)

Cancer-Sign

कर्क राशि के लोगों के लिए 21 जून का दिन नई शुरुआत करने के लिए बेहद अनुकूल है। जो सपना आपने लंबे समय से देखा था, वह अब पूरा हो सकता है। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सेहत में भी पहले से सुधार दिखेगा और मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनेगा। मन शांत रहेगा और आप चीजों को लेकर सकारात्मक सोच रख पाएंगे। नए काम की प्लानिंग के लिए यह समय उत्तम है।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि (Leo)

Leo

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत के फल देने वाला रहेगा। जो कार्य आप पूरी निष्ठा से कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर चुनौती का सामना साहस के साथ करेंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक हो सकती है। नौकरी और व्यापार, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि (Sagittarius)

Sagittarius

धनु राशि के लिए यह दिन खुशियों भरा हो सकता है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन आनंदित रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन तय हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी। किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक राहत मिलेगी। आज योग, ध्यान और मानसिक शांति पर ध्यान देने से आपके मन में संतुलन बना रहेगा। दिन भर ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि (Capricorn)

Capricorn

मकर राशि वालों के लिए 21 जून का दिन बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। आज आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उसके लिए बेहद अनुकूल है। आपके द्वारा लिए गए फैसले सफल होंगे और आपको उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आज आप बड़े निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 20, 2025 07:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola