हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 11 सितंबर को इन 5 राशियों के लिए सामने आएंगे नए अवसर, मिलेगा निवेश का अच्छा रिटर्न

Lucky Zodiac Signs: 11 सितंबर 2026 के दिन पर हंस, भद्र और मालव्य जैसे शक्तिशाली पंच महापुरुष राजयोग का प्रभाव रहेगा. ग्रहों के इस शुभ संयोग से 5 राशियों के जातकों को निवेश पर बंपर रिटर्न और नए अवसर मिलेंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिन्हें सबसे अधिक लाभ हो सकता है?

विज्ञापन
11 सितंबर को ग्रहों के राजयोग बनने से 5 राशियों को लाभ होगा. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 11 सितंबर, 2026 को भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि और दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि को वृषभोत्सव मनाया जाता है। इसके साथ ही, इस दिन द्वितीय चातुर्मास का 19वां दिन है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग को साध्य योग के शुभ योग की शुभता और शक्ति प्राप्त हो रहा है. इससे यह दिन और खास बन गया है. जहां तक इस दिन के ग्रहीय व्यवस्था की बात है, इस 10 सितंबर की भांति इस दिन भी सूर्य सिंह राशि में , चंद्रमा ग्रह कन्या राशि में, बुध ग्रह भी कन्या राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में, शुक्र ग्रह तुला राशि में, मंगल ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि मेंऔर केतु ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे.

11 सितंबर को ग्रहों की जुगलबंदी से कई छोटे-बड़े कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं. गुरु का हंस राजयोग, बुध का भद्र राजयोग और तुला का मालव्य राजयोग इस दिन एक्टिव हैं, जो पंच महापुरुष योग के शक्तिशाली राजयोग हैं। इसके साथ ही सिंह राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है. इसके साथ ही इस दिन शुक्र स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 11 सितंबर के इन ज्योतिषीय योग-संयोग से यूं तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन बेहद फलड़ाही सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके सामने नए अवसर सामने आ सकते हैं और निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

11 सितंबर के लिए मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 11 सितंबर का दिन बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. देवगुरु बृहस्पति आपके भाव से दूसरे भाव में बैठकर धन योग का निर्माण कर रहे हैं. पुराने निवेश से जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है. यह दिन नए निवेश लिए भी शुभ है. बिजनेस में बड़ा फायदा देने वाली डील हो सकती है. जॉब की तलाश में लगे लोगों मन्नत पूरी हो सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: दंग कर देने वाले हैं 1920 से 30 के बीच नीम करोली बाबा के भेष, जानें तलैया बाबा और जटाधारी रूप की कहानी

11 सितंबर के लिए कर्क राशिफल

कर्क राशि में बन रहा हंस राजयोग इस राशि के लिए लाभकारी है. सोने-चांदी में किया हुआ निवेश बड़ा मुनाफा दे सकता है. लंबी अवधि के निवेश के लिए यह दिन बढ़िया है. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इस दिन आपकी निर्णय क्षमता अद्भुत रहेगी. यदि किस स्टार्टअप का प्लान है, तो याद दिन बढ़िया है. राजनीति से जुड़े मान-सम्मान पा सकते हैं. पारिवारिक सहयोग कायम रहेगा.

विज्ञापन

11 सितंबर के लिए कन्या राशिफल

बुध ग्रह कन्या राशि में ही भद्र राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. इस दिन चंद्रमा भी इसी राशि में आ रहे हैं. इस दिन इस राशि के लोगों की तार्किक क्षमता एक नए लेवल पर होगी. शेयर ट्रेडिंग से अचानक बड़ा लाभ हो सकता है. IT फील्ड के लोगों को विदेशी प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकता है. जॉब खोज रहे लोग कोई कान्टैक्ट का अच्छा काम पा सकते हैं. अटक हुआ धन वापस आने के योग हैं.

यह भी पढ़ें: Ganesha Story: गणेश जी ने बिना दौड़े जीत ली थी ब्रह्मांड की रेस, जानें क्या है जीवन का असली तीर्थ

विज्ञापन

11 सितंबर के लिए तुला राशिफल

11 सितंबर को शुक्र स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो तुला राशि के लिए गुप्त धन के रास्ते खोल सकता है. किए हुए निवेश से लाभ होगा. आर्ट्स, टेक्सटाइल आदि के काम से जुड़े लोग बेहद मुनाफा कमा सकते हैं. पार्टनरशिप में काम शुरू करने के लिए यह दिन बेहतरीन सिद्ध हो सकता है. जीवन के भौतिक सुखों और लग्जरी आयटम में वृद्धि होगी. आप चिंतामुक्त और मन से खुश रहेंगे.

11 सितंबर के लिए धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए 11 सितंबर का दिन एक नायाब दिन साबित हो सकता है. गुरु-शनि का नवपंचम आपके लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. किसी पुराने फिक्स्ड डिपोजिट से बढ़िया और सुरक्षित रिटर्न मिलेगा. आपकी लॉटरी भी लग सकती है. करियर में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं. हायर स्टडी के लिए विदेश जाने वालों को खुशखबरी मिल सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Nameplate Vastu Tips: मेटल या लकड़ी किस प्रकार की नेमप्लेट चमकाती है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola