Astrology: इस समय भगवान शिव का प्रिय श्रावण माह चल रहा है। इस माह में महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक तथा महामृत्युंजय मंत्र जैसे बड़े अनुष्ठान भी किए जाते हैं। बहुत से भक्त अपनी सामर्थ्य अनुसार शिव का गंगाजल या दूध से भी अभिषेक करते हैं। ज्योतिष में भी सावन में बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में एक उपाय है वृक्ष लगाने का।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार सावन में कुछ विशेष पौधों को लगाने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। आपके द्वारा लगाए गए ये वृक्ष जैसे-जैसे बड़े होते हैं, आपकी किस्मत भी चमकती जाती है। जानिए ऐसे ही पांच वृक्षों के बारे में, जिन्हें सावन में लगाना आपके बिगड़े भाग्य को संवार देगा।
यह भी पढ़ें: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं
ज्योतिष के अनुसार लगाएं ये पौधे (Astrology Tips)
पीपल/ बरगद
इन वृक्षों में भगवान विष्णु का वास माना गया है। किसी सार्वजनिक स्थान यथा मंदिर, स्कूल, पार्क अथवा रोड़ किनारे पर पीपल अथवा बरगद का वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल का प्रण लें। इससे दीर्घायु प्राप्त होती है और सभी आकस्मिक संकटों से छुटकारा मिलता है।
बिल्वपत्र
यह वृक्ष भगवान शिव का प्रिय माना गया है। शिवलिंग पर अभिषेक के समय भी बिल्वपत्र चढ़ाए जाते हैं। अतः अनंत सौभाग्य चाहने वाले लोगों को अपने घर के आसपास या किसी सार्वजनिक स्थान पर बिल्व पत्र का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से लाभ होता है।
यह भी पढ़ें: इस मंदिर में महिलाओं के वस्त्र पहन कर पुरुष करते हैं पूजा, मिलती है सरकारी नौकरी और सुंदर पत्नी!
गूलर
शास्त्रों के अनुसार इस ब्रह्मांड की तुलना गूलर के फल से की गई है। गूलर फल चींटियों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी अत्यन्त प्रिय होता है। यदि आप किसी मंदिर अथवा सार्वजनिक स्थान पर गूलर का पौधा लगाते हैं तो निश्चित रूप से आपका भाग्योदय होगा और उससे आप आजीवन लाभ उठाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines