Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों का परिवर्तन होता है, तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही राशियों को सकारात्मक फल की प्राप्ती भी होती है, तो किसी को नकारात्मक फल मिलता है। कभी-कभी तो राशियों को दोनों फल मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर महीने में मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे रूचक योग बनेंगे। शास्त्रों के अनुसार, मंगल राशि के गोचर करने से तीन राशियों का भाग्य बदलने वाला है। साफ शब्दों में कहा जाए तो इन 3 राशियों की किस्मत बिल्कुल ही बदल जाएगी। ऐसी मान्यता है कि ऐसा योग कभी-कभी ही बनता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को सुबह 10:03 में मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। मंगल ग्रह के गोचर करने से इन 3 राशियों की भाग्य का दरवाजा खुल जाएगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इन राशियों की किस्मत बिल्कुल ही बदल जाएगी। तो आइये जानते हैं, वे कौन सी राशि है, जिसका भाग्य बदलने वाला है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने से रूचक योग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार, रूचक योग बनने से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत ही अच्छा फल मिलने वाला है। रूचक योग बनने से जातक के कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। सारी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको पदोन्नति हो सकती है। कारोबारियों के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य संबंधित कही दूर की यात्रा करना पड़ सकता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- आज से एक महीने तक खूब धन लाभ कमाएंगे इन 4 राशियों के लोग, जमकर बरसेगी सूर्य-शनि की कृपा
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को लिए मंगल ग्रह का गोचर कार्य में गतिविधियां ला सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। रूचक योग बनने से जातक को संपत्ति में बढोतरी होगी। भौतिक सुखों का लाभ होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। जातक को नए कार्य करने के कई सारे मौके मिलेंगे। पूरे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे मकर राशि के जातकों के लिए सबसे सुखद समय रहेगा। इस समय जातक का भाग्य भरपूर साथ देगा। जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके करियर में गजब के उछाल आएंगे। नौकरीपेशा करने वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। घरवालों का भरपूर साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- इन मूलांक वालों को मिलेगा शिवजी का विशेष आशीर्वाद, बनेंगे सारे बिगड़े काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 mins agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines