Astrology: कई बार हम पूजा में बहुत छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। ये दिखने में भले ही छोटी हों परन्तु इनकी वजह से सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल सकता है। यही कारण है कि बहुत से लोग खूब पूजा-पाठ करने के बाद भी अपने मनचाहे लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार हमें पूजा करते समय कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से पूजा सफल होती है और देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। विशेष कर नवरात्रि में इस तरह पूजा करने से सिद्धियां भी प्राप्त की जा सकती हैं। जानिए इन सावधानियों के बारे में
यह भी पढ़ें: 22 मार्च से आरंभ होंगे चैत्र नवरात्रा, इन नियमों से करें मां भगवती की पूजा तो पूरी होगी मनोकामनाएं
पूजा में ध्यान रखें ये बातें (Astrology Tips)
- सभी देवी-देवताओं को अलग-अलग पुष्प चढ़ाए जाते हैं। यथा गणेशजी, मां दुर्गा और विष्णु जी को कभी भी कनेर, धतूरा और आकड़े का पुष्प नहीं चढ़ाना चाहिए। इसी प्रकार भगवान शिव और गणेश जी को तुलसी पत्र या तुलसी पुष्प नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करना दुर्भाग्य ला सकता है।
- पूजा करते समय देवी-देवताओं को चावल चढ़ाए जाते हैं। ध्यान रखें कि ये चावल अक्षत यानि बिना टूटे-फूटे हो। यदि एक भी चावल टूटा-फूटा होगा तो आपकी पूजा खंडित हो जाएगी जो अशुभ है।
- पूजा में कलश स्थापना की जाती है। इसके लिए हमेशा जटा वाले नारियल का ही प्रयोग करना चाहिए। कई लोग टूटे हुए या छिले हुए नारियल से भी कलश स्थापना करते हैं जो अशुभ होता है। छिला हुआ नारियल भगवान को प्रसाद या नैवेद्य में चढ़ाया जा सकता है परन्तु उसे कलश पर नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: भगवान नृसिंह के इस मंत्र का सिर्फ 51 बार करें पाठ, 21 दिन में होगी हर इच्छा पूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines