Chaitra Navratri: 22 मार्च से आरंभ होंगे चैत्र नवरात्रा, इन नियमों से करें मां भगवती की पूजा तो पूरी होगी मनोकामनाएं

chaitra navratri 2023, navratri muhurat, ram ram navami 2023, chaitra navratri 2023 date
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023, बुधवार से आरंभ हो रहे हैं। इन नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के बाद 30 मार्च 2023, गुरुवार को रामनवमी का पर्व आएगा। पौराणिक व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि व रामनवमी पर किए गए पूजा-पाठ का अनन्त गुणा फल मिलता है। ऐसे में इस समयकाल के लिए विशेष नियमों का प्रावधान किया गया है।

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार नवरात्रि के लिए सबसे पहले खान-पान और आचार-विचार के नियम आते हैं। माना जाता है कि इन नियमों की पालना करने से ईश्वर जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। जानिए इन नियमों के बारे में

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि में ध्यान रखें ये नियम (Chaitra Navratri 2023 Rules)

  • नवरात्रि तथा पूजा-पाठ के दौरान लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा, अंडे आदि का सेवन नही करना चाहिए। ये सभी तामसिक पदार्थ माने गए हैं तथा शरीर में जड़ता लाते हैं। इनमें मन की चंचलता बढ़ती है और वह भोग-विलास की ओर भागता है। इसी प्रकार मांस-मदिरा तथा अंडों के सेवन से भी व्यक्ति के पुण्यों का क्षय होता है।
  • सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में ही ईश्वर आराधना आरंभ कर देनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त की पूजा अवश्य फलदायी होती है। इस समय मन भी पूरी तरह से आराधना में लीन हो जाता है। कहा जाता है कि इस समय सिद्ध पुरुषों और संतों की आत्माएं सूक्ष्म जगत में विचरण करती हैं। उनका भी आशीर्वाद मिलता है।
  • नवरात्रि काल में व्रत भी रखने चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार नवरात्रि सर्दी औऱ गर्मी का संधिकाल माना जाता है। ऐसे समय में शरीर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यदि प्रतिदिन एक समय व्रत किया जाए तथा केवल फलाहार लिया जाए तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इस तरह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है और युवा रहा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ