---विज्ञापन---

ज्योतिष

राशि के अनुसार पापमोचनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, बनने लगेंगे काम!

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन राशि के अनुसार कुछ आसान से उपायों को करने से जीवन की समस्याओं का अंत हो जाता है। इसके लिए आप राशि के अनुसार दान भी कर सकते हैं।

साल 2025 में 25 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पापमोचनी एकादशी को पापों का नाश करने वाली माना गया है। इस कारण अगर पापमोचनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

माना जाता है कि इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को किया जाए तो उसका असर तुरंत होता है। मान्यता है कि दान करने से जीवन की सभी कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करें।

---विज्ञापन---

मेष राशि- मेष राशि वालों को अन्न का दान पापमोचनी एकादशी के दिन करना चाहिए। इससे आपके जीवन में कष्ट दूर होंगे।

वृषभ राशि- पापमोचनी एकादशी पर वृषभ राशि वालों को चीनी का दान करना चाहिए। लाइफ में मानसिक रूप से मजबूती आने लगेगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि- इस दिन आप धन का दान करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

कर्क राशि- पापमोचनी एकादशी पर चावल का दान करें। इससे जीवन का तनाव दूर होगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि- इस राशि वालों को शहद का दान करना चाहिए।

कन्या राशि- इस राशि वालों को फल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में पैसों की समस्या दूर होती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि- पापमोचनी एकादशी पर दूध का दान करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होने लगता है और व्यक्ति के यश, वैभव में वृद्धि होती है।

वृश्चिक राशि- पापमोचनी एकादशी पर जरूरतमंदों को सुहाग का सामान भेंट करें।

---विज्ञापन---

धनु राशि- इस दिन पीले फल का दान करना चाहिए।

मकर राशि- मकर राशि वालों को तिल का दान करना चाहिए।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले इस दिन धन का दान करना चाहिए।

मीन राशि- मीन राशि वालों को पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- टेंशन छोड़ दें इन 4 राशियों के लोग, 3 अप्रैल से मंगल चमकाएंगे आपकी किस्मत!

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2025 11:01 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola