टेंशन छोड़ दें इन 4 राशियों के लोग, 3 अप्रैल से मंगल चमकाएंगे आपकी किस्मत!

ज्योतिष शास्त्र में मंगल का भूमिपुत्र और ग्रहों का सेनापति माना गया है। आगामी 3 अप्रैल को वे कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। हालांकि कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं।

mangal gochar 2025

मंगल गोचर 2025

मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। ये साहस, आत्मबल, अग्नि, भूमि, बड़े भाई के कारक हैं। मंगल जब भी गोचर करते हैं तो उसका असर सभी 12 राशि वालों पर तो होता है, लेकिन कुछ राशि वालों पर गोचर का इंपैक्ट काफी अच्छा होता है। मंगल 3 अप्रैल 2025 दिन बृहस्पतिवार की सुबह 1 बजकर 56 पर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे।

विज्ञापन

मंगल इस राशि में 7 जून 2025 शनि वार की सुबह 2 बजकर 28 तक रहेंगे। इसके बाद वे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस कारण कर्क में मंगल नीच के हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि कर्क में मंगल का गोचर किन राशि वालों के लिए शानदार समय लेकर आएगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के चौथे भाव में यह गोचर असर डालेगा। इस कारण प्रॉपर्टी से रिलेटेड सौदे अच्छे से होंगे। वाहन या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी ये कामना पूरी हो जाएगी। माता से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपके करियर में भी स्थिरता आएगी। परिवारिक माहौल भी अच्छा हो जाएगा।

सिंह राशि

मंगल सिंह राशि वालों के 12वें भाव पर असर डालेंगे। इस गोचर से सिंह राशि वालों को विदेशों से धन लाभ हो सकता है। काफी संभावना है कि जॉब के नए अवसर आपको मिल जाएं। आध्यात्मिक और मानसिक दृष्टि से यह समय काफी शुभ रहेगा। आपको अचानक से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस दौरान विदेश यात्रा और आध्यात्मिक उन्नति के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के नवम भाव में मंगल असर डालेंगे। यह भाव भाग्य और ज्ञान का स्थान होता है। इस दौरान आपको हायर एजुकेशन और स्प्रिचुअल कार्यों में आपको उन्नति मिलने के योग बनेंगे। यात्रा के भी योग हैं, जो फ्यूचर के लिए फायदेमंद होगी। करियर में आप कोई नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

मीन राशि

मंगल आपके पांचवें भाव पर असर डालेंगे। यह भाव संतान, शिक्षा और लव लाइफ से जुड़ा होता है। इस कारण मंगल के दौरान आपको पढ़ाई में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जो लोग भी क्रिएटिव काम करते हैं, उनके लिए यह समय काफी शानदार रहने वाला है। लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी और आपकी शादी के योग बन सकते हैं। संतान सुख भी आपको इस दौरान भरपूर मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ