Astro Tips: आखिर घरों में क्यों होते हैं लड़ाई-झगड़े, जानें छुटकारा पाने के ये आसन उपाय

Astro Tips: आपने देखा होगा किसी घर में जरूर लड़ाई-झगड़ा होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके पीछे का मुख्य कारण! अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

Astro Tips

Astro Tips

विज्ञापन

Astro Tips: अक्सर आपने देखा होगा कि घर में किसी न किसी वजह से लड़ाई-झगड़ा या बहसबाजी होते रहता है। वैसे में उस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती है, जिसके कारण घर में कई तरह की समस्याएं बनी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है घर में आखिरकार लड़ाई-झगड़े होते हैं क्यों हैं। अगर नहीं तो आज इस खबर में ज्योतिष शास्त्र से जानेंगे कि क्यों घरों में कलह क्लेश होता है या किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़ा होता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

घर में कलह-क्लेश के कारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में कलह-क्लेश होने के पीछे कोई ठोस वजह नहीं होती है, बल्कि छोटी-छोटी बातों पर ही घर में तनाव का माहौल बन जाता है। घर में हर समय तनाव के माहौल के कारण लोगों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ जाता है। इसके साथ ही घर के छोटे-छोटे बच्चों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार, घर में हर समय क्लेश का मुख्य कारण पितृ दोष या ग्रहों की दशा हो सकते हैं।

Advertisment

नकारात्मक ऊर्जा

शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में आए दिन क्लेश होता है, तो इसे दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह नमक के पानी से घर में पोछा लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो भी घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जाएं होती है वह सारी दूर हो जाती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवाह होने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नमक का पोछा खास कर गुरुवार और शुक्रवार को न लगाए। यह शुभ नहीं माना गया है।

ग्रह देते हैं शुभ प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में कलह-क्लेश का मुख्य कारण ग्रह-नक्षत्र भी होते हैं। इसलिए ग्रह-नक्षत्रों को ठीक करने के लिए नवग्रह देवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि घर में ग्रहों की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इसके साथ ही घर से सभी अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ