Astro Tips: चंद्रमा को मन, माता और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्र ग्रह व्यक्ति की भावनाओं और रिश्तों को प्रभावित करता है. इससे व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है. अगर चंद्रमा कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है, तो रिश्तों और भावनाओं पर सकारात्मक असर होता है. हालांकि, कुंडली में चंद्रमा के कमजोर स्थिति में होने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होने से मानसिक दबाव, तनाव और बीमारियों का सामना करना पड़ता है. व्यक्ति की संवेदनशीलता और भावनात्मक संतुलन पर बुरा असर पड़ता है. इसके साथ ही चंद्र दोष और उससे जुड़ी समस्याएं होती हैं. कुंडली में चंद्रमा के कमजोर स्थिति में होने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके लक्षण क्या हैं और क्या उपाय करने चाहिए आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Shukra Gochar: पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर, इन 5 राशियों की बढ़ा सकता है मुश्किलें, रहना होगा संभलकर
कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने के लक्षण
कुंडली में सूर्य के अधिक करीब होने से चंद्रमा अशुभ फल देता है. इसके साथ ही राहु-केतु, शनि और मंगल ग्रह से पीड़ित होने पर नकारात्मक प्रभाव देता है. कुंडली के 6, 8 और 12वें भाव में अकेले होने पर अशुभ प्रभाव झेलने पड़ते हैं. कुंडली में चंद्रमा के इन स्थितियों में होने से यह कमजोर होता है. इसके कारण मानसिक तनाव, नींद की समस्या, भय, भ्रम और आत्मविश्वास की कमी, पारिवारिक रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है. चंद्रमा के कमजोर होने से सिरदर्द, ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें – Shani Dev: किन राशियों के स्वामी हैं शनिदेव, इन लोगों पर कब होते हैं मेहरबान? जानिए शनि से जुड़े उपाय
कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
- सोमवार का व्रत रखें और भगवान शिव की पूजा करें.
- शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें. इससे आपको लाभ मिलेगा.
- सोमवार के दिन या प्रतिदिन आप ॐ चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें.
- सफेद चीजों जैसे दूध, चावल और सफेद कपड़े का दान करें.
- आप किसी ज्योतिषी की सलाह पर मोती रत्न धारण कर सकते हैं.
- आप चांदी का कड़ा, अंगूठी या चांदी की चेन भी धारण कर सकते हैं.
- रात को सोते समय दूध या खीर का सेवन करें.
ये भी पढ़ें – Birth Month Astrology: कैसे होते हैं जून में जन्मे लोग, कौन-सी खूबियां बनाती हैं इन्हें सबसे अलग? जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
14 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines