Astro Tips: कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति बनती है परेशानियों का कारण, जानिए इसके लक्षण और उपाय

Astro Tips: कुंडली में ग्रहों की की स्थिति, इनके मजबूत और कमजोर होने से व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है. कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइये चंद्रमा के कमजोर होने के लक्षण और मजबूत करने के उपायों के बारे में जानते हैं.

Astro Tips

Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: चंद्रमा को मन, माता और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्र ग्रह व्यक्ति की भावनाओं और रिश्तों को प्रभावित करता है. इससे व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है. अगर चंद्रमा कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है, तो रिश्तों और भावनाओं पर सकारात्मक असर होता है. हालांकि, कुंडली में चंद्रमा के कमजोर स्थिति में होने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होने से मानसिक दबाव, तनाव और बीमारियों का सामना करना पड़ता है. व्यक्ति की संवेदनशीलता और भावनात्मक संतुलन पर बुरा असर पड़ता है. इसके साथ ही चंद्र दोष और उससे जुड़ी समस्याएं होती हैं. कुंडली में चंद्रमा के कमजोर स्थिति में होने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके लक्षण क्या हैं और क्या उपाय करने चाहिए आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने के लक्षण

कुंडली में सूर्य के अधिक करीब होने से चंद्रमा अशुभ फल देता है. इसके साथ ही राहु-केतु, शनि और मंगल ग्रह से पीड़ित होने पर नकारात्मक प्रभाव देता है. कुंडली के 6, 8 और 12वें भाव में अकेले होने पर अशुभ प्रभाव झेलने पड़ते हैं. कुंडली में चंद्रमा के इन स्थितियों में होने से यह कमजोर होता है. इसके कारण मानसिक तनाव, नींद की समस्या, भय, भ्रम और आत्मविश्वास की कमी, पारिवारिक रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है. चंद्रमा के कमजोर होने से सिरदर्द, ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

  • सोमवार का व्रत रखें और भगवान शिव की पूजा करें.
  • शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें. इससे आपको लाभ मिलेगा.
  • सोमवार के दिन या प्रतिदिन आप ॐ चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें.
  • सफेद चीजों जैसे दूध, चावल और सफेद कपड़े का दान करें.
  • आप किसी ज्योतिषी की सलाह पर मोती रत्न धारण कर सकते हैं.
  • आप चांदी का कड़ा, अंगूठी या चांदी की चेन भी धारण कर सकते हैं.
  • रात को सोते समय दूध या खीर का सेवन करें.

ये भी पढ़ें – Birth Month Astrology: कैसे होते हैं जून में जन्मे लोग, कौन-सी खूबियां बनाती हैं इन्हें सबसे अलग? जानिए

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ