Budh Grah Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को बुद्धि, संचार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि बुध ही एक ऐसा ग्रह है, जो शुभ है, लेकिन जब ये क्रूर ग्रह के साथ आता है तो अपना अशुभ परिणाम भी दिखाने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में बुध दोष हो तो शारीरिक और मानसिक दिक्कत बढ़ने लगती है। इसके साथ ही जातक के मन में एकाग्रता की कमी आने लगती है। कहा जाता है कि बुध ग्रह कमजोर होने से शिक्षा और लेखन कला में भी समस्या आने लगती है। तो आज इस खबर में बुध ग्रह को शांत करने और कुंडली में मजबूत करने के उपाय के बारे में बताने वाले हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
हानि कराता है बुध ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में बुध दोष होता है, तो ऐसे में जातक के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आने लगते हैं। इसके साथ ही जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। मान्यता है कि कुंडली में बुध दोष को नकारात्मक दोष माना गया है। यदि आप अपनी कुंडली से बुध ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन बुध देव को प्रसन्न करें।
यह भी पढ़ें- बुधवार को बस कर लें ये 3 उपाय, हर समय होगा कारोबार व करियर मुनाफा
बुधवार को करें ये उपाय
जिस जातक की कुंडली में बुध दोष है, तो उसे खत्म करने के लिए बुधवार का दिन उत्तम माना गया है। इस दिन कुछ उपाय करके बुध देव को प्रसन्न कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। मान्यता है कि बुधवार को गाय का घास खिलाने से बुध देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली में बुध देव की स्थिति मजबूत हो जाती है।
जिस जातक की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में जातक को बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए। इसके साथ ही पूरी श्रद्धा से बुध देव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से बुध दोष की स्थिति मजबूत हो जाती है।
यह भी पढ़ें- दूसरों के सामने भूलकर भी न खोले अपना राज, वरना बाद में होगा पश्चाताप
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines