Astro Love Compatibility: लव मैचिंग और राशि मिलान में ज्योतिष का अपना एक खास महत्व है. कई बार दो लोग कितने ही आकर्षित क्यों न हों, लेकिन स्वभाव और सोच के अंतर के कारण रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाता. वहीं कई लोग पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे के साथ सहज महसूस कर लेते हैं. ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां एक-दूसरे के साथ बेहद कमजोर मैच मानी जाती हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-कौन सी हैं?
मकर और मेष
मकर राशि के लोग शांत, जिम्मेदार और सोच-समझकर कदम बढ़ाने वाले होते हैं. वहीं मेष राशि वाले तेज, ऊर्जा से भरपूर और अचानक फैसले लेने वाले होते हैं. इन्हीं दो विपरीत स्वभावों के कारण इनकी टकराहट ज्यादा होती है और दूरी बढ़ जाती है.
कुंभ और वृषभ
कुंभ राशि वाले नए विचारों वाले, आज़ाद ख्याल और अलग दिशा में सोचने वाले होते हैं. वृषभ राशि के लोग स्थिरता, सुरक्षा और अपने तय नियमों में जीना पसंद करते हैं. कुंभ की आज़ादी और वृषभ की जिद अक्सर रिश्ते में तनाव फैलाती है.
मीन और मिथुन
मीन राशि वाले भावुक, समझदार और शांत स्वभाव के होते हैं. मिथुन राशि के लोग बातचीत में माहिर, जिज्ञासु और लगातार बदलते विचारों वाले होते हैं. मीन के लिए मिथुन की तेज़ी और बदलता रवैया समझना मुश्किल हो जाता है.
मेष और कर्क
मेष रिस्क लेने वाला और कभी-कभी आक्रामक स्वभाव का होता है. कर्क भावनात्मक, कोमल और जल्दी आहत हो जाने वाले होते हैं. मेष की ऊर्जा और कर्क की संवेदनशीलता कई बार गलतफहमी पैदा करती है.
वृषभ और सिंह
सिंह राशि के लोग खुद को प्राथमिकता देने वाले और नेतृत्व पसंद होते हैं. वृषभ शांत और सरल होते हैं, लेकिन स्वाभिमानी भी. सिंह का ‘मैं’ और वृषभ का ‘मेरी सीमा’, दोनों रिश्ते को मुश्किल बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताया ये 3 गुण बना देते हैं किसी को भी अमीर, जानें धनी होने के अचूक तरीके
मिथुन और कन्या
मिथुन उत्साहित, जिज्ञासु और हमेशा नई चीजें सीखने वाले होते हैं. कन्या प्रैक्टिकल, गंभीर और योजनाबद्ध तरीके से चलने वाले होते हैं. मिथुन को कन्या ज्यादा बोरिंग लगती है, जबकि कन्या को मिथुन अनफोकस्ड, इससे आपसी दूरी बढ़ जाती है.
कर्क और तुला
कर्क ईमानदार और दिल से जुड़ने वाले होते हैं. तुला सामाजिक, आकर्षक और कई बार थोड़ा दिखावटी माने जाते हैं. कर्क को तुला का यह व्यवहार असहज कर सकता है.
धनु और मीन
धनु खुले विचारों वाले, मस्त-मौला और साहसी होते हैं. मीन शांत, अकेले रहने वाले और भावनात्मक होते हैं. धनु की आजादी और मीन की भावनात्मक चाहत में संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है.
सिंह और वृश्चिक
सिंह हंसमुख, खुलकर जीने वाले और ध्यान पसंद होते हैं. वृश्चिक गहरे विचारों वाले, तीव्र और जिद्दी. दोनों का मजबूत व्यक्तित्व रिश्ता चलने नहीं देता.
कन्या और धनु
कन्या हर काम में परफेक्शन चाहती है. धनु आज़ाद सोच वाले और चीजों को हल्के में लेने वाले होते हैं. यह अंतर रिश्ते में दूरी बढ़ाता है.
तुला और मकर
तुला संतुलन पसंद और रिश्तों को संभालने में माहिर होते हैं. मकर सीधे, गंभीर और कई बार सख्त हो जाते हैं. तुला मकर की इस कठोरता को समझ नहीं पाता.
ये भी पढ़ें: Palmistry Secrets: हथेली में ये 5 निशान नहीं होते हैं अच्छे, परेशानियों में घिरा रहता है जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines