Palmistry Secrets: हथेली में ये 5 निशान नहीं होते हैं अच्छे, परेशानियों में घिरा रहता है जीवन

Palmistry Secrets: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के कुछ निशान बेहद लकी होते हियाँ, तो कुछ निशान जीवन में चुनौतियाँ दर्शाते हैं. यहां ऐसे ही 5 निशानों की चर्चा की गई है, जिनके हथेली पर होने से जीवन परेशानियों में घिर सकता है. आइए जानते हैं, ये 5 निशान कौन-सी हैं?

palm-reading

Palmistry Secrets: हस्तरेखा विज्ञान में हमारी हथेली सिर्फ रेखाओं का जाल नहीं होती, बल्कि यह हमारे स्वभाव, सोच, सेहत और आने वाले समय के संकेत भी देती है. हस्तरेखा के विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ निशान जीवन में सकारात्मक बदलावों के प्रतीक होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो संघर्ष, मानसिक तनाव और रुकावटें लाते हैं. आइए जानते हैं, हथेली के ऐसे 5 अशुभ और महत्वपूर्ण निशान के बारे में जिनसे जीवन परेशानियों में घिरा रहता है.

ग्रिल का निशान

हथेली पर आड़ी-तिरछी रेखाएं मिलकर जब जाल जैसी आकृति बनाती हैं, उसे ग्रिल कहा जाता है. यह जीवन में संघर्ष बढ़ने का संकेत देता है. यह जिस पर्वत पर होता है, वहां की ऊर्जा को कमजोर कर देता है.

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, शनि पर्वत पर ग्रिल हो तो मेहनत के बावजूद फल नहीं मिलता. व्यक्ति अकेलापन, तनाव और बार-बार असफलता का सामना करता है. वहीं, शुक्र पर्वत पर ग्रिल अत्यधिक भोग-विलासिता, संबंधों में अस्थिरता और चरित्र से जुड़े विवादों का संकेत देता है. यह निशान बताता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में अनुशासन और स्थिरता लाने की जरूरत है.

अशुभ क्रॉस

हथेली पर क्रॉस (X) हमेशा नकारात्मक नहीं होता, लेकिन कुछ जगह यह चिंताजनक माना जाता है. कुछ पर्वतों पर यह अचानक आने वाली परेशानी की ओर इशारा करता है. शनि पर्वत पर क्रॉस दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य समस्याओं और अनचाही मुसीबतों की ओर इशारा करता है.

वहीं, सूर्य पर्वत पर क्रॉस मान-सम्मान कम होने, लोकप्रियता घटने और सफलता अचानक हाथ से निकल जाने का संकेत देता है. ऐसे निशान वाले लोगों को जीवन में निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए और भावनाओं में बहने से बचना चाहिए.

द्वीप का चिह्न

रेखा के बीच बना छोटा गोल या अंडाकार निशान द्वीप कहलाता है. यह आमतौर पर उस रेखा से जुड़े क्षेत्र में गिरावट दर्शाता है. इसे रुकावट और कमजोरी का संकेत माना जाता है. हृदय रेखा पर द्वीप भावनात्मक आघात, प्रेम में धोखा या हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत देता है.

वही, भाग्य रेखा पर द्वीप जीवन में लंबे समय तक चलने वाली रुकावट, आर्थिक संघर्ष और मानसिक बोझ का संकेत होता है. यह प्रायः बताता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में धैर्य और मानसिक संतुलन की आवश्यकता है.

काला तिल

हथेली पर बना काला तिल सामान्य तिल की तरह नहीं माना जाता. यह अक्सर उस जगह की ऊर्जा को नुकसान पहुंचाता है. यह अचानक समस्या का चेतावनी संकेत देता है. बुध पर्वत पर तिल व्यापार में नुकसान, धोखे या गलत निर्णयों से धन हानि की संभावना दिखाता है.

वहीं, मस्तिष्क रेखा पर तिल मानसिक तनाव, भ्रम, सिर दर्द या दुर्घटना का संकेत दे सकता है. हस्तरेखा के एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसे लोगों को अपने कामों में पारदर्शिता और सतर्कता बढ़ाने की जरूरत होती है.

टूटा तारा

सामान्य तौर पर हथेली में तारा होना शुभ होता शुभ होता है, लेकिन कटा, टूटा या धुंधला तारा अशुभ माना गया है. बृहस्पति पर्वत पर टूटा तारा अहंकार बढ़ाने, पद खोने और रिश्तों में दूरी का कारण बनता है.

टूटा तारा भी अचानक गिरावट का प्रतीक माना गया है. मंगल पर्वत पर यह अत्यधिक गुस्सा, झगड़े और जल्दबाजी में किए गए गलत कामों का संकेत देता है. यह संकेत देता है कि व्यक्ति को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ