---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

4 अगस्त 08:02 PM बजे से इन 3 राशियों को पैसा ही पैसा, 24 दिन तक बुधदेव कराएंगे मौज

Budh Asta Rashfial: व्यापार, शिक्षा, करियर, धन, वाणी और रिश्ते को प्रभावित करने वाले बुध ग्रह बुध 4 अगस्त, 2024 को अस्त हो रहे हैं। उनके अस्त होने से 3 राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Asta Rashfial: वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रहों में से एक बुध रविवार 4 अगस्त, 2024 की शाम 8 बजकर 2 मिनट से अस्त होने वाले हैं। यूं तो शुभ ग्रहों का अस्त होना अच्छा नहीं माना गया है और अधिकांश राशियों पर इसका नकारात्मक असर होने की आशंका है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

बुध अस्त का पॉजिटिव असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि बुध के परम मित्र शुक्र ग्रह की राशि है। बुध अस्त का असर इस राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। आने वाले दिनों में सेहत में सुधार होने के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा लोग अपने करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो लाभकारी साबित होगा। माता-पिता की सलाह से काम करने पर लाभ होगा। अपना घर खरीद सकते है, जो आपके जीवन की बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगी। परीक्षा में सफलता मिलने के कारण स्टूडेंट्स खुश रहेंगे। मन में सकारात्मक विचार हावी रहेंगे, जिसकी वजह से मानसिक दवाब से मुक्ति मिलगी।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर बुध अस्त का प्रभाव बेहद सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है। कारोबार में विरोधियों की हार होगी, आपके प्रोडक्ट की मार्केट वैल्यू बढ़ेगी। आपका तनाव कम होने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में उनकी एंटी-लॉबी काम में बाधा डालने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन आप सभी पर हावी होंगे। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में शांति होगी। लाइफ पार्टनर से पूजा सहयोग मिलेगा। घर के रुके हुए काम माता-पिता की हेल्प से पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को उनके कुछ सही निर्णयों के कारण बेहद लाभ हो सकता है।

कन्या राशि

बुध अस्त का प्रभाव कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोग जो जॉब बदलने के इच्छुक हैं, उनको अच्छी मल्टीनेशनल कंपनी में हाई सैलरी जॉब मिल सकती है। व्यापार में नुकसान की भरपाई होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपना कोई काम या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। पत्नी और ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान बन सकता है। अभी अभी इश्क में पड़े लोगों को पार्टनर की ओर से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। आपका टाइम खुशनुमा बीतेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में ही क्यों हुआ महाभारत युद्ध, श्रीकृष्ण भी रो पड़े यहां से जुड़ी घटना जानकर…दहल जाएगा आपका भी दिल

ये भी पढ़ें: Numerology: देरी से विवाह करती हैं इन 3 तारीखों को जन्मी लड़कियां, ऐसा होता है इनका लव अफेयर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 03, 2024 07:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola