Love Horoscope 2026 Prediction: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र है. सभी राशियों में से मेष राशि पहली राशि है. मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का स्वभाव उग्र और उत्साही माना जाता है. मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल को ऊर्जा, जोश, जुनून, नेतृत्व क्षमता और साहस का कारक माना जाता है. नया साल 2026 मेष राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा. चलिए इसके बारे में वार्षिक लव राशिफल से जानते हैं.
मेष राशि प्रेम जीवन
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए साल औसत रहेगा. केतु के प्रभाव से आपके रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है. आपको ऐसी गलती करने से बचना होगा जिससे आपके ऊपर संदेह हो. आपको पार्टनर से छोटी-मोटी नोकझोंक के बाद भी पार्टनर का सहयोग मिलेगा. जून महीने तक आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या नहीं आएगी. जो लोग अपने रिश्ते को लेकर समर्पित है उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. हालांकि, आपको रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. लेकिन आप पार्टनर के प्रति वफादार रहें.
ये भी पढ़ें – Love Rashifal 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार, जानें कैसी रहेगी मेष से मीन तक सभी की लव लाइफ?
मेष राशि वैवाहिक जीवन
जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है 2026 में अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. जून महीने तक विवाह के योग बनेंगे. इसके बाद जून से अक्टूबर तक विवाह को लेकर परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं. नवंबर-दिसंबर में विवाह हो सकता है. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका दांपत्य जीवन सुखी और खुशहाल रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए शादी से जुड़े मामले में समय काफी हद तक अच्छा रहेगा.
मेष राशि वालों के लिए उपाय
मेष राशि वाले 2026 में नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें. मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. साल के हर 3 महीने के बाद कन्या पूजन करें और उनका आशीर्वाद लें. इसके साथ ही आप मंदिर में दूध और चीनी का दान करें. इन उपायों को करने से आपका साल बेहतर रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines