Mesh Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है, जिसमें पहला स्थान मेष राशि को प्राप्त है. मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिन्हें ऊर्जा, जोश, जुनून, नेतृत्व क्षमता, साहस और निर्णय लेने की क्षमता आदि का कारक माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल मंत्री हैं. ऐसे में राशियों पर मंगल ग्रह का अच्छा-खासा प्रभाव पड़ेगा. खासकर, मेष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आने के योग हैं.
हालांकि, आर्थिक वार्षिक राशिफल के जरिए पहले ही पता चल सकता है कि ये साल इनकम, निवेश, व्यापार, संपत्ति, खर्च और बचत आदि के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा. चलिए जानते हैं 2026 के मेष राशि वालों के आर्थिक वार्षिक राशिफल के बारे में.
व्यापार–
व्यापारियों को साल 2026 में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी होगी. हालांकि, जून के बाद उन व्यापारियों को लाभ अच्छा होगा, जिनके व्यापार का संबंध विदेश से है. साल 2026 में आप जितना कम रिस्क लेंगे, उतना अच्छा रहेगा. इस साल आपको काम के चक्कर में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- Arthik Rashifal 2026: नए साल में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति? राशि अनुसार जानें
नौकरी–
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये साल औसत रहेगा. जो लोग करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, उन्हें निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं, जो लोग मेहनत करने से बचेंगे और बार-बार शॉर्टकट अपनाएंगे, वो सालभर दुखी रहेंगे. 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी तनाव का सामना करना पड़ेगा. खासकर, घर से दूर रहकर काम करने वालों को बॉस की नाराजगी और कड़वी बातें झेलनी पडे़ंगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को ग्रहों की कृपा से इस वर्ष सफलता मिल सकती है.
निवेश-
कुंडली में प्रभावशाली ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण मेष राशि वालों को 2026 में संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. खासकर, संपत्ति खरीदना इस साल आपके लिए अच्छा रहेगा. साल के अंत में आप छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं, जिससे मुनाफा अच्छा होगा.
सावधानी-
साल के आखिरी 3 से 4 महीनों में आपके खर्च अचानक बढ़ जाएंगे, जिस कारण धन की कमी महसूस होगी. इसलिए साल की शुरुआत से ही बचत करने पर ध्यान दें.
ये भी पढ़ें- Video: इन तिथियों पर जन्मे लोग नहीं बनते भीड़ का हिस्सा, तेज दिमाग और समझदारी से हासिल करते हैं सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
16 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines