Love Horoscope 2026 Prediction: सभी 12 राशियों में से ग्यारहवीं राशी कुंभ है. कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का कारक माना जाता है. कुंभ राशि की लव लाइफ की बात करें तो कुंभ वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आपके रिश्ते में संदेह पैदा हो सकता है और इससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है. कुंभ राशि वालों के लिए 2026 में प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कुंभ राशि प्रेम जीवन
प्रेम जीवन के मामले में आपका साल औसत रहेगा. शुक्र की ग्रह स्थिति से आपको शुभ फल मिलेंगे. राहु के कारण रिश्तों में संदेह की स्थिति पैदा हो सकती है. इसके कारण रिश्ते पर असर हो सकता है. देवगुरु बृहस्पति के सहयोग से जून तक आपका समय अच्छा रहेगा. इसके बाद अक्टूबर तक आपको गुरु ग्रह का साथ नहीं मिलेगा. आप इस समय रिश्तों को लेकर सावधान रहें. रिश्तों में संदेह से बचने के लिए और अच्छे संबंध के लिए आपको एक-दूसरे के प्रति वफादार होना होगा.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 2026 इन राशियों के पक्ष में रहेगी ग्रहों की चाल, अमीर बनने का है सुनहरा मौका
कुंभ राशि वैवाहिक जीवन
कुंभ राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए साल अच्छा रहेगा. शादी होने के योग बनेंगे. रिश्ते को लेकर बात आगे बढ़ेगी. घर के बड़े-बुजुर्ग आपकी शादी कराने में सहायक हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक लोगों के लिए समय कठिन हो सकता है लेकिन गुरु की कृपा से आपको राहत मिलेगी. आप अच्छे से संबंध को इस तरह ईमानदारी से आप वैवाहिक जीवन को मधुर बना सकते हैं. दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी आप इससे बचने का प्रयास करें.
कुंभ राशि वालों के लिए उपाय
कुंभ राशि वाले साल 2026 के बेहतर बनाने के लिए कई उपायों को कर सकते हैं. आप गले में चांदी धारण करें और माथे पर दूध का तिलक लगाएं. इसके साथ ही आप साधु-संत और गुरुजनों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines