अप्रैल में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, भगवान सूर्य होंगे मेहरबान; धन, संपत्ति और सेहत में होगी बरकत

अभी चैत्र मास चल रहा है। 14 अप्रैल को मेष संक्रांति के बाद वैशाख प्रारंभ होगा। चैत्र और वैशाख मास के शुभ संयोग से अप्रैल माह विशेष रूप से फलदायी बन गया है। इस अवधि में 5 राशियों पर दिनकर भगवान सूर्य की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

sun-transit-horoscope

वैदिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह में दो पवित्र मास चैत्र और वैशाख का संयोग हो रहा है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र माह में की गई साधना और तपस्या से मन की शुद्धि होती है। हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है। इसके अलावा लक्ष्मी पंचमी, चैती छठ, रामनवमी और हनुमान जयंती भी इसी माह में होती है। यह समय सूर्यपूजा का एक उत्तम समय माना गया है। भगवान सूर्य की कृपा से धन, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

विज्ञापन

वहीं, वैशाख माह में भक्ति, प्रेम और आनंद की वृद्धि होती है। यह ग्रीष्म ऋतु के आरंभ होने का महीना है। इस मास में भगवान सूर्य की तेज किरणों से फसल पकने के बाद कट जाते हैं। बैशाखी पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही इस महीने में ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेव की पूजा करने से हर कार्य में तीन गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। चैत्र और वैशाख मास के संयोग से प्रभावित अप्रैल माह में भगवान सूर्य समेत सभी देव और देवी सभी राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे, लेकिन 5 राशियों पर उनकी विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल 2025 बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भगवान सूर्य की कृपा से आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके उचित प्रयास से आपकी आय में वृद्धि होगी। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। जो पुराने निवेश हैं, उनसे भी अच्छा लाभ होगा। परिवार और रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा। सेहत के मामले में भी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग इस महीने अपने करियर में एक नई ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। धन और संपत्ति के मामलों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें नए साझेदारों के साथ मुनाफा होगा। कारोबार का विस्तार होने के योग हैं। रिश्तों में सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा। सेहत भी अच्छे स्तर पर रहेगी और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही फलदायी साबित होगा। सूर्य की शुभ स्थिति से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और कार्यक्षेत्र में नयें अवसर आ सकते हैं। व्यापार में अचानक से इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी निवेश पर विचार कर रहे थे, तो वह लाभदायी हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और प्रेम संबंधों में भी वृद्धि हो सकती है। सेहत की स्थिति भी बेहतर रहेगी।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह महीना खुशहाली और समृद्धि लेकर आने के योग दर्शा रहा है। विशेषकर वित्तीय मामलों में बड़े लाभ की संभावना है। अगर आप लंबे समय से किसी परियोजना या कारोबार पर काम कर रहे हैं , तो वह सफल हो सकता है। पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन में भी सामंजस्य रहेगा। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग के सेहत का ध्यान रखना होगा। आप सामान्य तौर पर फिट रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना शानदार साबित हो सकता है। कामकाजी जीवन में विशेष सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में गति आएगी और किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। रिलेशनशिप में समझदारी और सामंजस्य बढ़ेगा, जो आपके पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाएगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित और हेल्दी महसूस करेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी  ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ