Ank Rashifal 7 December 2023 Mulank Prediction: आपका मूलांक क्या है यह जानने के लिए आप अपने जन्म की तारीख को देखें जैसे यदि आपका जन्म की तारीख 12 है तो आप 12 तारीख के 1 और 2 को जोड़कर 3 पाते है और यही अंक 3 आपका मूलांक है। आइए अब एस्ट्रोलॉजर डॉ. राहुल सिंह से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार आज का दिन आपके मूलांक से।
मूलांक 1
आज एक नंबर मूलांक वाले लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। मन में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें तभी आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। आपको नौकरी के लिए अच्छा दिन होगा, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। नए प्रेम-प्रसंग की शुरुवात हो सकती है।
मूलांक 2
मन में आशा-निराशा के विचार उत्पन्न होते रहेंगे, लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है। आपको अपने लक्ष्य में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने के साथ-साथ ही आपका जगह परिवर्तन हो सकता है। बड़े भाई से आपके आर्थिक मदद की जरुरत पर सकती है। आज आपको नयी जॉब के प्रयास में सफलता मिलेगी।
मूलांक 3
आज तीन नंबर मूलांक वाले लोग अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और अपने वाणी पर काबू रखें। आज आपका दिन भागदौड़ का हो सकता है। आज आपकी वाणी ही आपका कार्य बनाएगी और प्रेम संबंध में मधुर विचार बनाएं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। शेयर मार्किट से लाभ का योग है।
मूलांक 4
दिन उत्साह पूर्वक रहेगा और खुशखबरी मिलेगी। आपका मन खुश रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज आपका लंबा ट्रैवल हो सकता है या तो पढ़ाई के कारण या तो बिजनेस या नौकरी के कारण आज परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आपके मित्र के सहयोग से कोई नया प्रोजेक्ट और आर्थिक लाभ होगा। नई गाड़ी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हर रोज मंदिर क्यों जाना चाहिए? जानिए इसके फायदे
मूलांक 5
अपने कार्यस्थल (जॉब)में सीनियर से काफी सहयोग मिलेगा और आज का दिन उत्साह पूर्वक रहेगा। बिजनेस-व्यवसाय में काफी वृद्धि होगी। संगीत और कला के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी आपके ईमानदारी से प्रभावित होंगी और आपसे शुरुवाती दिनों की तरह प्यार बढ़ेगा। कान से जुड़ी समस्या ठीक होगी।
मूलांक 6
बौद्धिक, धार्मिक या शैक्षिक कार्यों की वजह से आज का दिन व्यस्त रह सकता है तथा पुराने लत को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। आज समाज मे मान सम्मान मिलेगा और खर्च अधिक होने की संभावना है। आपका दिन शुभ रहेगा। कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्ध में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। जीवनसाथी का आपके प्रति समर्पण का भाव होगा।
मूलांक 7
आज आपके मन में नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह की भावनाओं का विचार उत्पन्न होगा, लेकिन आप क्रोध से बचें और अपने कार्य पर विश्वास रखें। अपने सगे संबंधियों से मिलने का विचार बनाएं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में लाभ तथा नौकरी पर अपने सीनियर से मान-सम्मान मिलेगा। आपका दिन शुभ होगा।
मूलांक 8
आठ नंबर वाले मूलांक के लोगों का उत्तम दिन रहेगा तथा परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी आ सकती है। लाइफ पार्टनर का काफी सहयोग मिलेगा और परिवार से भी काफी सम्मान मिलेगा। आज का दिन मांगलिक कार्य के लिए भी आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता समाप्त होगी।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन थे वो ऋषि जिनका श्राप हुआ फलीभूल और आ गया ‘कलयुग’? पढ़ें रोचक कथा
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले जातकों के लिए अजीबोगरीब मन में विचार उत्पन्न होते रहेंगे। आपके पुत्र के पक्ष से खुशखबरी आ सकती है। प्रेम-सम्बद्ध में एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ेंगी। धन लाभ का योग है। आपके कार्य स्तर पर आप के सीनियरों का काफी सहयोग मिलेगा तथा आपका दिन उत्तम और शुभ रहेगा। धन लाभ का योग है स्वस्थ्य बेहतर रहेगा।
डॉ. राहुल सिंह योर एस्ट्रो स्पीक के संस्थापक हैं और इन्होने बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, इकॉनमी इत्यादि से जुड़े कई सटीक भविष्यवाणी की हैं। आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन के लिए उनकी वेबसाइट yourastrospeak.com पर जा सकते हैं और विशेषज्ञ टीम की मदद से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
8 mins agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines