Ank Rashifal 06 February 2024: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन सभी मूलांकों के लिए खास है क्योंकि आज मूलांक 3, 6 और 9 से जुड़े लोगों को कारोबार और व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आगे 1 से लेकर मूलांक 9 तक के आज का मूलांक राशिफल जानिए।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन ठीक रहेगा, लेकिन आपको थोड़ा शांत रहना होगा। आपको आज गुस्सा किसी बात पर गुस्सा आ सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।
यह भी पढ़ें- माघ माह में कब है शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले जातकों लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहेगा। आज किसी बात को लेकर चेहरे पर खुशियां साफ दिख रही हैं। मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन अद्भुत रहने वाला है। आज कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिसका परिणाम आपको सामने दिखेगा। किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न होंगे। करियर में अचानक सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- पत्नियां क्यों दबाती हैं पति का पैर, क्या है इसके पीछे का धार्मिक कारण
मूलांक 4
मंगलवार का दिन मूलांक 4 वाले जातकों के लिए थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप कोई भी कार्य बिना किसी से कुछ न करें, वरना हानि हो सकती है। छोटी-छोटी चीजें आपको परेशान कर सकती है।
मूलांक 5
मूलांक 5 वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन कल से सुखद रहेगा। आज आपको कारोबार में सीनियर का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही कारोबार को आगे बढ़ाने के कई मौके भी मिलेंगे।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले जातकों के लिए आज का दिन कारोबार और व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अच्छी-खासी धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो जातक कला, मीडिया और ब्यूटी से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- ये 2 राशियों वाले हो जाएं तैयार, शुक्र कर रहे नक्षत्र परिवर्तन, लाइफ में होंगे बड़े बदलाव
मूलांक 7
मंगलवार का दिन मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सुखद और बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको बड़े भाई की ओर से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बड़े भाई के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा।
मूलांक 8
मूलांक 8 वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन कल से ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कारोबार से जुड़े कार्यों में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावना बन रही है।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले जातकों लिए आज यानी मंगलवार का दिन शानदार रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके पदोन्नत्ति के योग भी बन रहे हैं। साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- नाभि का आकार देखकर जान सकते हैं लोगों का भाग्य, कम उम्र में बन जाते हैं धनवान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines