Ank Rashifal 05 February 2024: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन सभी मूलांकों के लिए खास है क्योंकि आज मूलांक 4 और 8 से जुड़े लोगों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आगे 1 से लेकर मूलांक 9 तक के आज का मूलांक राशिफल जानिए।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही लकी रहने वाला है। यदि आप कारोबार के काम से बाहर जा रहे हैं तो आज का आपका काम पूरा होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी ।
यह भी पढ़ें- अगले एक हफ्ते तक मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग काटेंगे चांदी
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। जो जातक पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया मौका है। मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। दिन मौज मस्ती के साथ बितेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए खर्च पर कंट्रोल रखें।
यह भी पढ़ें- फरवरी में कब है मृत्यु पंचक, जानें इस दौरान क्या बरतें सावधानियां
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपको पिता जी की संपत्ति से धन का लाभ होगा। अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पिता जी उपहार भी दे सकते हैं।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों के लिए सोमवार का दिन कल से ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार की ओर से कुछ अच्छी न्यूज मिल सकती है। जिससे आप अधिक प्रसन्न होंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन मन थोड़ा उदास रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनको आज घाटा लग सकता है। जिसके वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। ज्यादा टेंशन न लें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें- षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए सोमवार का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। आज आप मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए किसी सुनसान जगह पर जाकर बैठ सकते हैं। ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी।
मूलांक 8
आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज किसी नेता से मुलाकात हो सकती है।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको सुबह सुबह भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें- घर में तोता रखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
14 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines