Ank Jyotish Shastra: अंक शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की जन्मतिथि उसके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। जन्मतिथि के अनुसार ही हर एक व्यक्ति के भाग्यशाली ग्रह और देवता निर्धारित होते हैं। ऐसे में व्यक्ति अपनी जन्मतिथि यानी डेट ऑफ बर्थ के अनुसार देवी-देवताओं की आराधना करता है, तो उसे उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
आज हम आपको डेट ऑफ बर्थ के अनुसार उन देवी-देवताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी आप अगर नियमित रूप से पूजा करते हैं, तो जीवन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसी के साथ हम आपको उन खास चीजों के बारे में भी बताएंगे, जिन्हें जन्मतिथि अनुसार धारण करना शुभ होता है।
1, 10, 19, या 28
यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 1, 10, 19, या 28 है, तो आपका स्वामी सूर्य ग्रह है। ऐसे में आपको भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा सोने से बनी अंगूठी, टॉप्स या माला पहनना आपके लिए लकी रहेंगे। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी का आपको विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
4, 13, 22, या 31
किसी भी माह की 4, 13, 22, या 31 डेट को जन्मे लोगों का स्वामी राहु ग्रह होता है। इसलिए उन्हें भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। साथ ही अपने साथ लकड़ी से बना पेन रखना चाहिए। इससे आपकी बुद्धि का धीरे-धीरे विकास होने लगेगा।
ये भी पढ़ें- Ank Jyotish: मूलांक के अनुसार चुनें करियर, जल्द मिलेगी सफलता!
3, 12, 21, या 30
आपकी जन्मतिथि अगर 3, 12, 21, या 30 है, तो आपका स्वामी बृहस्पति ग्रह है। ऐसे में आप अगर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, तो जीवन में तरक्की मिलने की संभावना अधिक है। इसके अलावा आपको अपने पास पीला रंग का रुमाल रखना चाहिए।
5, 14, या 23
यदि आपकी जन्मतिथि 5, 14, या 23 है, तो आपका स्वामी बुध ग्रह है और आपके लिए भगवान राम की पूजा करना शुभ होगा। इसी के साथ हरे रंग का पर्स सदा अपने पास रखें। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी।
2, 11, 20, या 29
यदि आपकी जन्मतिथि 2, 11, 20, या 29 है, तो आपका स्वामी चंद्र ग्रह है। ऐसे में आपको भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। इसी के साथ हर वक्त आप अपने पर्स में चांदी का एक सिक्का रखें।
7, 16, या 25
आपकी जन्मतिथि यदि 7, 16, या 25 है, तो आपका स्वामी केतु ग्रह है। आप अगर भगवान गणेश की आराधना करते हैं और हाथ में मेटल की घड़ी पहनते हैं, तो इससे सदा आपका मन शांत रहेगा।
09, 18 या 27
किसी भी माह की 09, 18 या 27 डेट को जन्मे लोगों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इसलिए उन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही अपने हाथ में कलावा बांधना चाहिए। इससे आपको नजर नहीं लगेगी, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी।
6, 15, या 24
किसी भी माह की 6, 15, या 24 डेट को जन्मे लोगों का शुक्र ग्रह स्वामी होता है। अगर आप नियमित रूप से माता लक्ष्मी की पूजा करेंगे और हीरे से बनी किसी भी चीज को धारण करेंगे, तो आपको कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
8, 17, या 26
यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 8, 17, या 26 है, तो आपके स्वामी शनि ग्रह हैं। इसलिए आपको भगवान शिव और शनि देव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही नीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। इससे आपका दिमाग और मन दोनों शांत रहेंगे।
ये भी पढ़ें- डेट ऑफ बर्थ के अनुसार करें इन चीजों का इस्तेमाल, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
25 mins agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines