अगर आपका जन्म भी इस तारीख को हुआ है तो 2023 में आप कोहराम मचा देंगे
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Mulank 7: भारतीय आध्यात्म में प्रत्येक वस्तु को ईश्वर का ही साकार रूप माना गया है। इस पूरे विश्व में जो भी दृश्य-अदृश्य है, सभी उसी की शक्ति से चलायमान है। गणित के अंक भी इसका अपवाद नहीं है। शून्य से नौ तक के सभी अंकों के अलग-अलग देवता बताए गए हैं। उन्हीं देवताओं के आधार पर इन अंकों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है।
उदाहरण के लिए हम 7 का अंक लेते हैं। पूरे विश्व में सात के अंक को अत्यधिक रहस्यमयी माना जाता है। इसके साथ कई कल्पनाएं और कहानियां भी जुड़ी हुई हैं। दुनिया की लगभग प्रत्येक सभ्यता में सात के अंक को सर्वाधिक महत्व दिया गया है। ज्योतिषाचार्य एम. एस. लालपुरिया के अनुसार सात का अंक अपने आप में कई खूबियां समाएं हैं। जानिए 7 के अंक से जुड़ी इस बातों के बारे में
यदि हम पूरे विश्व को देखें तो हमें सात का महत्व सहज ही समझ आ जाएगा। सप्ताह के सात दिन, ज्योतिष के सात ग्रह, इन्द्रधनुष के सात रंग, दुनिया के सात आश्चर्य जैसे और भी न जाने कितने ही चमत्कार इस विश्व में हैं। सात का अंक अत्यधिक रहस्यमयी होता है। यह दूसरों को समझने की क्षमता रखता है लेकिन अपने आपको दूसरों से छिपा कर रखता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार सात का स्वामी केतु को माना गया है। केतु के समस्त गुणों को यह अंक बखूबी अपने में धारण करता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक भी सात ही होता है। अपने मूलांक और उसके स्वामी ग्रह केतु के समान ही वे भी अत्यन्त रहस्यमयी और चमत्कारिक प्रतिभा के धनी होते हैं।
यह अपने आत्मविश्वास, अदम्य साहस और अद्भुत बुद्धि कौशल के चलते सभी समस्याओं को चुटकी बजाते सुलझा देते हैं। स्वभाव की बात करें तो इनका दिल बहुत ही साफ और सरल होता है। सात मूलांक वाले अपने व्यवहार से किसी का भी मन मोह लेते हैं।
अंक ज्योतिष में Mulank 7 वालों को दृढ़ निश्चयी बताया जाता है। ये एक साथ कई कामों पर अपना ध्यान फोकस कर सकते हैं। ये जहां रहते हैं, वहीं पर सर्वोच्च पद पर पहुंच जाते हैं। हालांकि इनके लिए राजनीति का क्षेत्र सर्वाधिक अनुकूल माना जाता है। यदि ऐसे लोग राजनीति में नहीं जाते तो भी जहां रहते हैं, वहीं पर नेतागिरी करने लगते हैं।
जो बच्चे किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को पैदा होते हैं, वे जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं। वे जिस भी परिवार में जन्म लेते हैं, उसी परिवार का भाग्य चमक उठता है। ऐसे बच्चों को अपने परिवार में बहुत स्नेह भी मिलता है। ये जहां जाते हैं, वहीं पर अपनी पहचान बना लेते हैं। जरूरत पड़ने पर ये अपने सहयोगियों को नेतृत्व दे सकते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार आने वाले वर्ष 2023 का मूलांक भी 7 ही है। ऐसे में जिन लोगों का Mulank 7 हैं, उनके लिए नया साल जबरदस्त रहने वाला है। लंबे समय से उनकी जो इच्छाएं अधूरी रह रही थीं, वे अब पूरी होने लगेंगी। वे अपने सपनों को साकार होते देखेंगे। धन, दौलत, मान-सम्मान, प्रेम संबंध हर दृष्टि से वर्ष 2023 Rashifal उनके लिए शुभ ही रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: