Ank Jyotish Bhavishyafal 8 August 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, 8 अगस्त 2026 शुक्रवार के दिन कई लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. 8 अगस्त का मूलांक 8 रहेगा. मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. इसके अलावा दिन का भाग्यांक 8+0+0+8+2+0+2+6=26, 2+6=8 यानी 8 रहेगा. भाग्यांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. इन लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. आइये 8 अगस्त के मूलांक अंक भविष्यफल के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य ग्रह शनि के शत्रु ग्रह है. इन लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा. पिता से मतभेद और आत्मविश्वास में कमी हो सकती है. आपको कोई भी काम सोच-समझकर करना होगा.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के लोगों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा को मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्रमा का शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इनके लिए दिन मिलाजुला रहेगा. तनाव कम होगा और तरक्की के योग बनेंगे. अहंकार करने और विवाद से बचना होगा.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
देवगुरु बृहस्पति मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह हैं. गुरु ग्रह का शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इनके लिए दिन सामान्य रहेगा. इन लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कड़ी मेहनत करने की जरूरत है.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का शनि के साथ मित्र का संबंध है. इनके लिए दिन शुभ रहेगा. आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. अचानक से लाभ होगा और करियर में आगे बढ़ेंगे.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह का शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को कड़ी मेहनत करने से लाभ होगा. व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होगा.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
शुक्र ग्रह को मूलांक 6 वालों का स्वामी ग्रह मानते हैं. शुक्र ग्रह का शनि के साथ मित्रता का संबंध है. इनके लिए समय अच्छा रहने वाला है. शुक्र के पर्भाव से आर्थिक लाभ मिलेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
केतु ग्रह मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह हैं. केतु ग्रह का शनि के साथ मित्र का संबध है. इन्हें अचाकन से लाभ हो सकता है. धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. मेहनत का फल मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. इन लोगों पर शनि ग्रह का शुभ परिणाम देखने को मिलेगा. शनि के शुभ प्रभाव से कड़ी मेहनत करेंगे और खूब लाभ मिलेगा. शनिदेव की कृपा से अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. हालांकि, क्रोध के कारण काम बिगड़ सकते हैं. सावधान रहकर काम करना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.