Ank Jyotish Bhavishyafal 6 August 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, 6 अगस्त 2026 के दिन कई मूलांक के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. कई मूलांक के लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. 6 अगस्त का मूलांक 6 रहेगा. इन लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इसके अलावा दिन का भाग्यांक 6+0+0+8+2+0+2+6=24, 2+4=6 यानी 6 रहेगा. भाग्यांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, प्रेम और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. शुक्र ग्रह के प्रभाव से कई लोगों को लाभ मिलेगा. आइये 6 अगस्त 2026 के मूलांक अंक भविष्यफल के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह नवग्रहों के राजा सूर्य हैं. वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह का शुक्र के साथ शत्रु का संबंध है. ऐसे में मूलांक के 1 के लिए मुश्किल भरा रहेगा. इन्हें रिश्तों में तनाव और धनहानि का सामना करना पड़ सकता है.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के लोगों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा को मन और माता का कारक माना जाता है. चंद्रमा का शुक्र के साथ तटस्थ है. इन लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. हालांकि, अधिक खर्च के कारण आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 वालों का स्वामी ग्रह माना जाता है. गुरु का शत्रु का संबंध है. इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. धनहानि और सेहत संबंध समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का शुक्र के साथ मित्रता का संबंध है. इनके लिए समय अच्छा रहने वाला है. अचानक से धनलाभ होने से मन प्रसन्न होगा. वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: गंगाजल से भी ज्यादा शुद्ध होता है इस मूलांक का मन, भूलकर भी नहीं सोचते किसी के बारे में बुरा
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं. बुध ग्रह का शुक्र के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों को बुध और शुक्र के प्रभाव से लाभ मिलेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
शुक्र ग्रह मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह हैं. शुक्र के प्रभाव से मूलांक 6 के लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ, सुखी वैवाहिक जीवन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. शुक्र ग्रह का केतु के साथ अच्छा संबंध है. ऐसे में इन लोगों के लिए समय शुभ रहेगा. इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. आर्थिक तौर पर लाभ होगा और धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि मूलांक 8 के स्वामी हैं. शनि का शुक्र के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा और धनलाभ होगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी मंगल होते हैं. मंगल का शुक्र के साथ तटस्थ संबंध है. इनके लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक लाभ हो सकता है लेकिन क्रोध पर काबू रखना होगा. वरना काम बिगड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए जगह-जगह लगते हैं सेवा शिविर और भंडारे, क्यों खास मानी जाती है कांवड़ यात्रियों की सेवा?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines