Ank Jyotish Bhavishyafal 1 August 2026: 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को अंक ज्योतिष भविष्यफल से जन्म तारीख के जरिए दैनिक राशिफल जान सकते हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, 1 अगस्त का मूलांक 1 रहेगा. मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य को पिता, मान-सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है. 1 अगस्त के दिन का भाग्यांक देखें, तो 1+0+0+8+2+0+2+6=19, 1+9=10 यानी 1 रहेगा. इस प्रकार दिन का मूलांक और भाग्यांक दोनों 1 ही रहने वाला है. यह दिन सूर्य के प्रभाव से मूलांक 1 और इनके मित्र मूलांक के लिए अच्छा रहेगा. आइये मूलांक 1 से लेकर 9 तक के अंक भविष्यफल के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के लोगों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. इन लोगों का दिन सूर्य ग्रह के प्रभाव से अच्छा रहने वाला है. इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में तरक्की के योग बनगें. काम में पिता का सहयोग मिलेगा.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, चंद्र ग्रह का सूर्य के साथ मित्रता का भाव है. ऐसे में इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. मानसिक शांति प्राप्त होगी और सफलता के योग बनेंगे. सेहत में सुधार होने से आपका दिन अच्छी बीतेगा.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 वालों का स्वामी ग्रह माना जाता है. इन लोगों का सूर्य के साथ मित्रता का संबंध है. इनके लिए दिन अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. राहु ग्रह का सूर्य के साथ शत्रुता का संबंध माना जाता है. ऐसे में इन लोगों के लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है. इन लोगों की पिता से अनबन हो सकती है. मन में भ्रम की स्थिति रहेगी. आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: नाखूनों पर निशान से मिलते हैं कई संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए जीवन के रहस्य
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह के प्रभाव से इन लोगों को लाभ हो सकता है. बुध ग्रह का सूर्य के साथ मित्रता का संबंध है. इन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह को प्रेम, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. इनका संबंध सूर्य के साथ शत्रुता का है. ऐसे में इनके लिए समय चुनौतिपूर्ण रहेगा. वैवाहिक जीवन में तनाव और आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
केतु ग्रह को मूलांक 7 का स्वामी माना जाता है. केतु का सूर्य के साथ शत्रु का संबंध है. इनके लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. पिता से मतभेद की स्थिति बन सकती है. आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव है. ज्योतिष में शनि और सूर्य के बीच शत्रु का संबंध है. ऐसे में इनके लिए अशुभ समय रहेगा. बीमारी के कारण खर्च बढ़ सकता है. ऐसे में आर्थिक तौर पर परेशान रहेंगे.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मंगलदेव मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह हैं. इन लोगों का सूर्य के साथ मित्रता का संबंध है. मूलांक 9 के लिए दिन अच्छा रहेगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में तरक्की करेंगे.
ये भी पढ़ें – Ketu Gochar 2026: दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे केतु, इन 4 राशियों देंगे भरपूर लाभ, किस्मत रहेगी मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines