---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ank Jyotish, 29 September 2023: इन मूलांक वालों को होगी नौकरी-व्यापार में जबरदस्त उन्नति, अचानक धन-प्राप्ति के हैं योग

Ank Jyotish, 29 September 2023: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र। एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि अंको की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकुर से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। […]

---खबर नीचे जारी है---

Ank Jyotish, 29 September 2023: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र। एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि अंको की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकुर से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि 1 अंक शास्त्र के द्वारा। आज हम जानेंगे अंक शास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज है 29 सितंबर 2023 दिन है शुक्रवार अगर अंको की दुनिया में चले तो आज की तिथि को हम जोड़ करके बनाएंगे अंक- 2+9+9+2+0+2+3=27=9, अंको को जोड़ करके की तिथि का अंक बनता है 9। अंक का मंगल का कारक माना गया है। आज है पूर्णिमा की तिथि आज से आरम्भ हो गए हैं पितृपक्ष। आने वाले 15 दिनों तक के लिए यदि इस समय पर आप अपने पितरों की सेवा करेंगे उनके नाम से तर्पण करेंगे तो आपको जीवन में लाभ प्राप्त होगा जिन काम में रुकावट आ रही है वह काम पूरे होंगे और साथ ही जिनकी कुंडली में पितृ दोष है उनको भी पितृ दोष में लाभ प्राप्त होगा। जानते हैं कैसा रहेगा 1 से लेकर के 9 मूलांक वालों तक का दिन।

मूलांक 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1।

करियर-कार्य क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा यदि आप मीडिया सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए कोई खुशखबरी हो सकती है जीवन में हर तरह की कठिनाइयों से छुटकारा प्राप्त होगा।

मनी- धन लाभ हो सकता है वही धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है अनावश्यक धन खर्चा ना करें यह धन जोड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ समय है।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी मगर अनुचित बातों से विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं इसीलिए अपनी वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें।

स्वास्थ्य- आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है नेत्र एवं लिवर से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग-हल्का गुलाबी

उपाय- चीनी का दान करें ।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2।

करियर- जॉब एवं व्यवसाय में संघर्ष हो सकता है। आसपास के लोगों से सावधान रहें। काफी में मेहनत करने की आवश्यकता है तभी जाकर के लाभ प्राप्त होगा।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- आर्थिक स्थिति मिली जुली रहेगी इसलिए अनावश्यक धन खर्चा ना करें साथ ही धन को बचाकर के चलें।

लव रिलेशनशिप- पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है मगर क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। उदित होने के कारण आप अपने मित्रों को खो सकते हैं आज।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें । यदि मधुमेह की समस्या है तो अधिक मीठा ना खाएं साथ ही मौसमी बीमारी ना हो इसीलिए गर्मी में बाहर अधिक ना निकले।

शुभ रंग- मोती जैसा सफेद

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- शहद का दान करें।

मूलांक 3

कहते हैं कि आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 3।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- आज सफलता प्राप्त हो सकती है करियर में व्यवसाय में लाभ होगा नया काम आने की संभावना है। इसीलिए मेहनत करते हुए आगे बढ़ते चले।

मनी- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा रुका हुआ धन वापस मिलेगा। निवेश के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- पारिवारिक एवं वैवाहिक रिश्ते मधुर होंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ शाम के समय में घूमने जा सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा परंतु शाम के समय में मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है इसीलिए अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पीला
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

यह भी पढ़ें: बुध का कन्या राशि में गोचर 3 राशि वालों के लिए वरदान! अचानक पलटी मारेगी किस्मत; होगा छप्परफाड़ धन लाभ

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 4

अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4।

करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में नया काम शुरू ना करें आज। यदि धन कहीं निवेश करना चाहते हैं या लोन लेना चाहते हैं तो अभी बहुत अच्छा समय नहीं है इसीलिए इन सब चीजों पर रोक लगाएं।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। मगर धन खर्चा भी हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य पर धन खर्चा होगा इसलिए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख कर के चले।

लव रिलेशनशिप- परिवार के सदस्यों का साथ रहेगा मगर पुरानी बातें याद आने की वजह से आज मन में खटास उत्पन्न हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें अचानक से स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अनावश्यक भार का तला हुआ ना खाएं।

शुभ रंग- ब्राउन

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- गौमाता को हरा चारा दान करें।

मूलांक 5

यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 5।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इंटरव्यू अच्छा जाने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। यदि नौकरी लंबे समय से ढूंढ रहे हैं तो नौकरी भी मिलने की संभावना है।

मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन को लेकर के कोई खुशखबरी आ सकती है। रुका हुआ धन वापस आएगा।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- रिश्ते मधुर रहेंगे। संबंधों में और करीब आ सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने आप को तनावमुक्त महसूस करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हल्का लाल

उपाय- सूर्यनारायण को जल में गेहूं मिला कर के रख दे।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 6

यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6।

करियर- लाभ प्राप्त होगा बिगड़े काम बनेंगे। व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी उच्च पद का शुभारंभ हो सकता है। यदि आप महिलाओं की वस्तुओं से जुड़े हुए हैं जैसे कपड़े कॉस्मेटिक ज्वेलरी अन्य तो आपके लिए दिन अच्छा होगा आज मुनाफा अधिक हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा धन के क्षेत्र में नए रास्ते खुलेंगे। धन प्राप्त हो सकता है।

लव रिलेशनशिप- प्रेमी से मुलाकात होगी यदि प्रेम तलाश रहे थे तो आज तलाश समाप्त होगी। आज दांपत्य जीवन में यदि संतान प्राप्ति चाहते हैं तो उसकी भी तैयारी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ऊर्जावान रहेंगे जिसके कारण आज अपने आप को खुशनुमा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- कनक धारा स्त्रोत का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष के आखिरी दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों पर जमकर कृपा बरसाएंगे पितृ देव; आएंगे अच्छे दिन

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 7

यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है, तो आपका मूलांक बनता है 7।

करियर- करियर में तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में शत्रु से बचे। आज कार्यक्षेत्र में आपकी निंदा भी हो सकती है इसीलिए क्रोधित होकर के किसी से बात ना करें।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- धन को लेकर किसी पर भी विश्वास करके ना चले नहीं तो धोखा हो सकता है।

लव रिलेशनशिप- परिवार में आज माता याद माता जैसी महिला से कल है होने की संभावना है इसीलिए अपने आप को शांत रखें।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खाने-पीने पर नियंत्रण रखें बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग- जामुनी

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- लक्ष्मी मां की उपासना करें ।

मूलांक 8

अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- कार्यक्षेत्र में अचानक से प्रमोशन मिल सकता है व्यवसाय में लाभ होगा। आज कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी मगर मेहनत करने की आवश्यकता है इसीलिए मेहनत जरूर करें।

मनी- धन को लेकर स्थिति गंभीर रहेगी धन आते-आते रुकेगा जिसकी वजह से तनाव हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- मूड स्विंग की वजह से आज परिवार में कलह कर सकते हैं इसीलिए शांत रहें और सबसे हंस कर बात करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बना रहेगा मगर पुराने रोगों का ध्यान रखने की आवश्यकता है पुराने रोग उभर के बता सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हल्का नीला

उपाय-तांबे का दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 9

आपने किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9।

करियर- जॉब में सफलता मिलेगी। आज नौकरी मिल सकती है यह नौकरी से संबंधित खुशखबरी आ सकती है।व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में भी आज कोई नया काम आ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- आर्थिक स्थिति का ध्यान रख कर के चले अनावश्यक धन खर्चा ना करें।

लव रिलेशनशिप- नए रिश्ते की शुरुआत होगी परिवार के साथ खुशमिजाज माहौल बनेगा।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- सर दर्द होने की संभावना है मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है अधिक क्रोध ना करें।

शुभ रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- भगवन पीपल के वृक्ष के नीचे बताशे रखें।

यह भी पढ़ें: Dhan Raj Yoga: इन 4 राशियों में सूर्य और बुध से बनेगा ‘धन राजयोग’, मां लक्ष्मी करेंगी पैसों की बारिश; होगी चौतरफा कमाई

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 28, 2023 06:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola