Ank Jyotish, 23 February 2023: आज 23 फरवरी और दिन गुरुवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
यह भी बढ़ें- Guruwar Ke Upay: गुरुवार को ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मां लक्ष्मी कर देंगी धन की बरसात
आज 23 फरवरी 2023 और दिन गुरुवार है। आज की तिथि को अगर हम (2+3+0+2+2+0+2+3=14) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 5 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 5, 14 और 23 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 स्वामी हैं बुध। 5 अंक का स्वामी बुध को माना गया है।
आइए जानते हैं अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन
मूलांक- 1
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
करियर- आज करियर में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही नया प्रोजेक्ट भी आ सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी आरंभ होंगे। जिसकी वजह से आने वाले समय में आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी।
लव रिलेशनशिप- आज प्रेम संबंधों में लाभ होगा। वहीं पर पारिवारिक जीवन में भी सफलताएं बनी रहेंगी। परिवार के बड़े सदस्यों का साथ आज आप का विकास कर सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के ध्यान रखने की आवश्यकता है। आने वाले समय में नेत्र में हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- पीच
उपाय- भगवान विष्णु लक्ष्मी जी को कमल गट्टा अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- आज विनायक चतुर्थी पर ये शुभ मुहूर्त हर कार्य में दिलाएंगे सफलता
मूलांक- 2
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
करियर- कार्यक्षेत्र मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपकी कार्य क्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है।
मनी- आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मगर फिर भी अत्यधिक धन खर्च से बच कर के चलना है नहीं तो धन को नुकसान हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी मुस्कुराहट एवं हर्षोल्लास बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मगर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- सलेटी
उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
मूलांक- 3
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
करियर- व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आने वाले समय में तरक्की होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन हो सकती है और धन लाभ भी हो सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। यदि किसी को उधार दिया था तो वह धन आने की संभावना बन रही है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आज घर में कोई कार्यक्रम आयोजन कर सकते हैं जिसके कारण अपने मित्रों व रिश्तेदारों से मेलजोल हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तला हुआ भोजन ना खाएं एवं लिवर से संबंधित परेशानी है तो अपने स्वास्थ्य का खासतौर से ख्याल रखें।
शुभ रंग- हल्का पीला
उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें और शहद अर्पित करें।
यह भी पढ़े- इनके नौकरी के प्रयास होंगे सफल तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें आज का अपना राशिफल
मूलांक- 4
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।
करियर- करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है। साथ ही व्यापार में भी मेहनत अवश्य करें। किसी के कहने में आकर के कोई निर्णय ना लें।
मनी- अनावश्यक धन खर्चा हो सकता है इसीलिए धन पर नियंत्रण रख कर के चले।
लव रिलेशनशिप- वाणी पर संयम रखें। अचानक से किसी से विवाद उत्पन्न कर सकते हैं। लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- भगवान विष्णु जी को पीले वस्त्र अर्पित करें ।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मूलांक- 5
यदि आपने किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
करियर- जो लोग एजुकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं और सीए हैं तो उनके लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में संभल कर के काम करना होगा ।
मनी- धन लाभ हो सकता है। मगर अनावश्यक धन भी खर्चा होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवन में सुधार आएगा। यदि ग्रह क्लेश चल रहे थे तो अब इनसे छुटकारा प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा। मगर मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- हरा
उपाय- भगवान विष्णु जी को पान अर्पित करें।
मूलांक- 6
यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
करियर- करियर एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी अगर लंबे समय से ढूंढ रहे हैं तो मिलने की संभावना है। आज इंटरव्यू पर काम बन सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में नए बदलाव आएंगे। जिसकी वजह से एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी होना शुरू होगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में दिन अच्छा बीतेगा। रोमांस करने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर के लाभ होगा। मगर यदि मधुमेह की समस्या है तो स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- सिल्वर
उपाय- विष्णु जी की उपासना करें और केले अर्पित करें।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मूलांक- 7
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
करियर- शत्रुओं से बच कर रहें। व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में आपकी निंदा हो सकती है। कोई व्यक्ति आपको भड़का सकता है इसीलिए किसी के बहकावे में ना आएं।
मनी- आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य आएगा। मगर स्थिरता आने में समय लगेगा।
लव रिलेशनशिप- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के पास आवन जावन आज के दिन हो सकता है।
स्वास्थ्य- यदि बीपी की परेशानी है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख करके चलें। खाना-पीना समय से करें।
शुभ रंग- पिस्ता
उपाय- आज नारायण जी को पीला झंडा अर्पित करें।
मूलांक- 8
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।
करियर- कार्यक्षेत्र में नया प्रस्ताव मिल सकता है। मगर मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार में धीमी गति से काम होंगे।
मनी- धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। मगर धन किसी को देना सही नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में अचानक से बदलाव आ सकते हैं। मौसम की वजह से भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
शुभ रंग- काला
उपाय- आज नारायण जी को बेसन की मिठाई अर्पित करें।
मूलांक- 9
आपने किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल।
करियर- करियर में का लाभ प्राप्त होगा। जिसके कारण आप आने वाले समय में प्रमोशन प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
मनी- धन लाभ होने की संभावना है। मगर धन किसी को उधार ना दें ना ही उधार लें नहीं तो चुकाना मुश्किल हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। मगर महिला मित्र से बचकर के रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। होने के कारण उच्च रक्तचाप के शिकार हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रख कर चलें नहीं तो आपका स्वास्थ्य हानि हो सकता है।
शुभ रंग- लाल
उपाय- विष्णु जी को पीले पुष्प अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines