Aaj Ka Rashifal, 23 February 2023: इनके नौकरी के प्रयास होंगे सफल तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें आज का अपना राशिफल...
Edited By Pankaj Mishra
Edited By Pankaj Mishra
Aaj Ka Rashifal, 23 February 2023: आज 23 फरवरी और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज स्थानांतरण का अच्छा समय है। आज के दिन आपका विकास संभव है। आज आपको अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी हो सकते हैं । आज आपकी राशि में राहु की स्थिति आज आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। साथ ही क्रोध भी हावी हो सकता है। नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ खटपट संभव हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
आज पार्टनरशिप करना आज ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी । क्रोध करना दिन के कुछ काम बिगाड़ सकता है। आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार से संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे।आज राशि स्वामी शुक्र, गुरु और चंद्रमा के साथ शुभ संयोग बना रहा है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
आज अपने क्षेत्र में आज सफलता के लिए बहुत अधिक प्रयास करने करने पड़ेंगे फिर भी सफलता मिलने का योग बहुत कम है। आज अपने कार्य में पूरी तरह सफल हो सकते हैं यदि फोकस रहेंगे तो। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। आज आप चाहें तो अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि लेंगे क्रय -विक्रय का योग बना हुआ है। आज आप अपने क्षेत्र से बाहर कार्य करें तो लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी
आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा क्योंकि आज राहु स्वामी लाभ स्थान पर गोचर करेंगे, मन मजबूत रहेगा। आज व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। आप किसी अन्य वर्ग की महिला से कुछ विशेष लाभों का आनंद ले सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने साथ काम करने वाले और उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर व्यवहार करें तभी आज आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। आज आपको दूसरों के साथ आपका व्यवहार भाग्यशाली बना सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी।अपने पिता के साथ किसी भी तरह का कुतर्क न करें उनका आदर करें, तभी आज आपका दिन सामान्य रहेगा, नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा।आज मन काफी कमजोर हो सकता है, दिन के किसी किसी हिस्से में।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेहरून
आज कोर्ट केस वाले मामलों में अड़चन आ सकती है। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आज ऐसी कोशिश न करें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें, नुकसानदायक हो सकता है। अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में बेकार के कामों में आप उलझ सकते हैं, लेकिन आज मन अच्छा और स्वस्थ रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। साथ ही आज किये हुए कार्य भविष्य में सफलता दिलाएंगे। आज अपने पार्टनर के साथ उलझने से बचें। विवाद बड़ा रूप ले सकता है। अगर इसे इग्नोर करेंगे तो यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। इसलिए अपनी सफलता की ख़ुशी आपको आज एन्जॉय करनी चाहिए।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी
आज धार्मिक काम में मन लगेगा, खासकर की विद्यार्थियों को। आज ऐसा लाभ होगा जो सोचा नहीं होगा। आज थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है, इसलिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। पूरा दिन मनोरंजन करेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे
आज अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा और इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। आज प्रॉपर्टी, ज़मीन, मकान से जुड़े फैसले लेना उचित होगा। आज धन योग आपको अथाह धन दिल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज किसी छोटी मोटी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आज धन की काफी अच्छी स्थिति बनी है। व्यावसायिक रूप से चीजें सरल रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आज आपके सहकर्मी समूह के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आज क्रोध करने से बचें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी
आज धन भाव में त्रिग्रही योग आपको परिवार से लगाव एवं धन प्राप्ति के योग बना रहा है। व्यापारी लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा, मित्रों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
आपकी वाणी पर चल रहा है निरंतर राहु, जिसकी वजह से आपके बोल कड़वे हो सकते हैं, कंट्रोल करें। परंतु आपकी राशि मे गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग आपको आज हर कार्य में विजयी बनाएगा। बिजनेस में फायदा होगा। ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है, जिसमे परिवर्तन की संभावना होगी। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। सोच समझकर फैसला लें। पति पत्नी के संबंध अच्छे व मधुर रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: