---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ank Jyotish, 06 October 2023: 8 मूलांक वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, धन आगमन के हैं कई योग!

Ank Jyotish, 06 October 2023: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र। क्योंकि अंको की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंको से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा ।आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते […]

---खबर नीचे जारी है---

Ank Jyotish, 06 October 2023: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र। क्योंकि अंको की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंको से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा ।आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।आज हम जानेंगे अंक शास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में तरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।

आज है 5 अक्टूबर 2023 दिन है और दिन गुरूवार का। अगर अंको की दुनिया में चले तो आज की तिथि को हम जोड़ करके बनाएंगे अंक

5+10+2+0+2+3=22=4

अंको को जोड़ करके की तिथि का अंक बनता है 4। अंक का स्वामी राहू को माना गया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा 1 से लेकर के 9 मूलांक वालों तक का दिन।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।

करियर- कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे सहयोगी का साथ मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी।

लव रिलेशनशिप- प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। उनका समय परिवार वालों के साथ बिताना संभव है। दांपत्य जीवन में खुशहाल माहौल रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने लोगों से छुटकारा प्राप्त होगा।

शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

उपाय – शिवलिंग पर चंदन अर्पित करें।

 

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।

करियर- कार्यक्षेत्र मेहनत करने की आवश्यकता है आज आपकी कार्य क्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- आर्थिक स्थिति बनी रहेगी धन लाभ होने की सम्भावना है।

लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे पारिवारिक जीवन में भी मुस्कुराहट एवं हर्षोल्लास बना रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा मगर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- सलेटी

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- शनि देव को उरद कि खिचड़ी का भोग लगाएं।

मूलांक 3

कि आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- करियर में लाभ होगा मगर काम बिगड़ने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर के काम करें। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

मनी- रूका हुआ धन वापस आएगा मगर यह समय सही नहीं है यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा साथी पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा प्राप्त होगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय- हनुमानजी को सुपारी पान अर्पित करें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण 6 राशियों के लिए वरदान! राजा जैसे सुख का लेंगे आनंद

मूलांक 4

अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है साथ ही व्यापार में भी मेहनत अवश्य करें किसी के कहने में आकर के कोई निर्णय ना ले।

मनी- अनावश्यक धर्म खर्चा हो सकता है इसीलिए धन पर नियंत्रण रख कर के चले।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- वाणी पर संयम रखें अचानक से किसी से विवाद उत्पन्न कर सकते हैं ।लड़ाई झगड़े में ना पड़े।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नारंगी
उपाय- भगवान गणेश जी को पीले वस्त्र अर्पित करें ।

मूलांक 5

यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- जो लोग एजुकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं और सीए हैं तो उनके लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने की संभावना है व्यापार में संभल कर के काम करना होगा ।

मनी- धन लाभ हो सकता है मगर अनावश्यक धन भी खर्चा होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी जीवन में सुधार आएगा यदि ग्रह क्लेश चल रहे थे तो अब इनसे छुटकारा प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा। मगर मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा
उपाय- भगवान गणेश जी को पान अर्पित करें।

मूलांक 6

यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- लाभ प्राप्त होगा बिगड़े काम बनेंगे। व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी उच्च पद का शुभारंभ हो सकता है। यदि आप महिलाओं की वस्तुओं से जुड़े हुए हैं जैसे कपड़े कॉस्मेटिक ज्वेलरी अन्य तो आपके लिए दिन अच्छा होगा आज मुनाफा अधिक हो सकता है।

मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा धन के क्षेत्र में नए रास्ते खुलेंगे। धन प्राप्त हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- प्रेमी से मुलाकात होगी यदि प्रेम तलाश रहे थे तो आज तलाश समाप्त होगी। आज दांपत्य जीवन में यदि संतान प्राप्ति चाहते हैं तो उसकी भी तैयारी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ऊर्जावान रहेंगे जिसके कारण आज अपने आप को खुशनुमा महसूस करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय- कनक धारा स्त्रोत का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाते वक्त नीचे रखें 4 में से कोई 1 चीज, घर की बरकत में लग जाएंगे चार चांद

मूलांक 7

यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।

---खबर नीचे जारी है---

करियर- कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा व्यापार में वातावरण अनुकूल बना रहेगा। साथियों का सहयोग मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

मनी- कार्य क्षेत्र में लाभ होने के कारण इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है जिसके कारण आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।

---खबर नीचे जारी है---

लव रिलेशनशिप- पुराने मित्रों से मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा ।परिवार का सहयोग बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है ।पेट से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं खाने-पीने पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- ग्रे
उपाय- चावल का दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 8

अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।

करियर- कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकती हैं। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस पार्टनर से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- धन संपत्ति में लाभ होगा। यदि किसी को धन देते हैं तो सोच समझकर देने का प्रयास करे।

लव रिलेशनशिप- शाम का समय परिवार के साथ समय बिताएंगे पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा मगर अनावश्यक खाना ना खाए नहीं तो लिवर की इंफेक्शंस हो सकती है।

शुभ रंग- पीला
उपाय- हनुमान जी को पीपल का पत्ता राम नाम लिख कर अर्पित करें।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 9

आपने किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल

करियर- कैरियर में लाभ प्राप्त होगा मगर क्रोधित होने के कारण अपने खुद के काम बिगाड़ सकते हैं इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें।

---खबर नीचे जारी है---

मनी- धन लाभ होने की संभावना है आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा परंतु अनावश्यक खर्चे से बचें।

लव रिलेशनशिप- रिश्तो में सुधार आएगा ।प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की स्थिति कम होगी ।स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा स्वास्थ्य के लिए कुछ नया कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल
उपाय- घर से निकलते वक्त शहद जरूर खाकर जाएं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: नवंबर माह में बजेगी 5 दिन शहनाई, नोट कर लें शादी के शुभ मुहूर्त और तिथि

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Oct 05, 2023 09:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola