Shaadi Muhurat 2023: नवंबर माह में 5 दिन बजेगी शहनाई, नोट कर लें शादी के शुभ मुहूर्त और तिथि

Shaadi Muhurat 2023: नवंबर महीने में शादी के लिए 5 शुभ मुहूर्त हैं। जानें कब-कब हैं शादी के लिए शुभ मुहूर्त।

Shaadi Muhurat 2023

Shaadi Muhurat 2023

विज्ञापन

Shaadi Muhurat November 2023: हिंदू धर्म में विवाह को महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। कहते हैं कि गृहस्थ आश्रम का आधार विवाह संस्कार ही है। जिसके बाद ही वर-वधू नए जीवन में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि इस संस्कार के बाद ही जातक पितृऋण से मुक्त हो जाता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में शादी को जन्म-जन्मांतर का रिश्ता माना जाता है। भगवान विष्णु इस वक्त योगनिद्रा में हैं, और आने वाले 23 नवंबर 2023 को योगनिद्रा से जागेंगे। भगवान विष्णु के योगनिद्र से जागते ही सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस क्रम में नवंबर महीने में शादी के लिए भी कुछ मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर महीने में शादी के लिए कितने शुभ मुहूर्त हैं, और कब-कब शहनाई बजेगी।

देवउठनी एकादशी 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। ऐसे में इस साल 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी और 24 नवंबर को तुलसी विवाह होगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को 11:03 मिनट बजे शुरू होगी और 23 नवंबर को 09:01 मिनट पर खत्म होगी।

विज्ञापन

नवंबर 2023 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

 

23 नवंबर, गुरुवार

विज्ञापन

इस दिन रेवती नक्षत्र है। संध्याकाल में द्वादशी तिथि है।

24 नवंबर, शुक्रवार

विज्ञापन

इस दिन तुलसी विवाह भी है और यह दिन विवाह के लिए काफी शुभ है। कुंडली मिलान 24 नवंबर को विवाह करना शुभ होगा।

27 नवंबर, सोमवार

विज्ञापन

इस तारीख को कार्तिक पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि विवाह के लिए उत्तम होती है। 24 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र है।

29 नवंबर, बुधवार

विज्ञापन

नवंबर माह में आखिरी विवाह मुहूर्त 29 नवंबर को है। इस तारीख को मृगशिरा नक्षत्र है। कुंडली मिलान के बाद विवाह किया जा सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ