Angel Numbers 888: ज्योतिष शास्त्र के लिए बृहस्पतिवार 8 अगस्त की तारीख बेहद खास है। इस तारीख को जादुई नंबर 888 का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसे एंजेल नंबर या मैजिकल नंबर कहते हैं, जो कुछ राशियों की किस्मत पलट सकता है। 8 अगस्त को इनफिनिटी डे यानी अनंत दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 888 का अलाइनमेंट बन रहा है। इसे लायन गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2024) के नाम से भी जानते हैं।
लॉयन गेट पोर्टल क्या है?
प्रत्येक वर्ष अगस्त के महीने में एक ज्योतिषीय घटना होती है, जिसे लायन गेट पोर्टल के नाम से जाना जाता है। लायन गेट पोर्टल तब होता है, जब पृथ्वी, सायरस और ओरायन तारामंडल एक ही सीध में संरेखित यानी अलाइन होते हैं। इस खगोलीय घटना से एक पॉवरफुल एनर्जी पोर्टल बनता है, जिसके स्वामी सूर्य माने गए हैं।
एंजेल नंबर 888 का महत्व
08 अगस्त साल का 8वां दिन और 8वां महीना हैं, वहीं अगर 2024 को जोड़ा जाए (2+0+2+4), तो इसका इकाई योग 8 अंक बन रहा है। न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में 888 को एक जादुई एंजेल नंबर माना गया है, जो एक भाग्यशाली अंक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अगस्त के दिन बनने वाले इस खास योग से कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव और लाल ग्रह कहे जाने वाले ग्रहों के सेनापति मंगल की कृपा से कुछ राशियों के मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्ति धन कमाने में होते हैं माहिर, गुरु बृहस्पति की रहती है विशेष कृपा
मेष राशि
आपके लिए जादुई एंजेल नंबर 888 बेहद लकी साबित हो सकता है। आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास और विशेष साहस पैदा होगा। आपमें कर्मशीलता बढ़ेगी। स्टूडेंट्स जातकों की लोकप्रियता में वृद्धि होती। राजनीति से जुड़े जातक विशेष मान-सम्मान पा सकते हैं। यह समय शेयर बाजार या किसी खास कंपनी में निवेश के लिए काफी अच्छा है। व्यापार में दोगुना लाभ होने की संभावना है। परिवार में सब कुशल-मंगल रहने के योग हैं।
तुला राशि
एंजेल नंबर 888 के असर से और शनिदेव की कृपा से आपका भाग्योदय हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित इजाफा होने की संभावना है। आपके रुके और अटके हुए काम पूरे होंगे। कहीं दिया हुआ कर्ज या व्यापारियों का रुका धन आने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातक अपना लक्ष्य पाने में सफल होंगे। आपकी रूचि धर्म के कामों में बढ़ेगी। फैमिली लाइफ बेहद खुशनुमा रहेगी।
कुंभ राशि
लायन गेट पोर्टल और जादुई एंजेल नंबर 888 के कनेक्शन से आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ हो सकता है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिल सकता है आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स जातकों को कम मेहनत से अधिक लाभ होने की संभावना है। आय के नए स्रोत विकसित होने से नौकरीपेशा जातक काफी खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सहयोग और प्रेम बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: मां से मिली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines