Ambubachi Mela 2023: असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में 22 जून से वार्षिक अंबुबाची मेला शुरू हो रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस प्रसिद्ध मेले में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इतना ही नहीं लोगों का यहां अभी से पहुंचना शुरू हो गया है।
अंबुबाची मेला ऐतिहासिक कामाख्या देवी मंदिर में आयोजित प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह देवी मां कामाख्या के वार्षिक मासिक धर्म के उत्सव का प्रतीक है। बताया जाता है कि कामाख्या मंदिर असम में नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित है और देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है।
देशभर से यहां पहुंचते हैं लोग
असम सरकार और कामाख्या मंदिर प्रबंधन समिति ने इस साल के अंबुबाची मेले के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के भोजन और पीने के पानी आदि के साथ टेंट हाउस भी बनाए हैं। ये इंतजाम देशभर से आने वाले भक्तों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। हालांकि, इस साल उन्होंने एएनआई को बताया कि असम में बारिश की स्थिति के कारण पिछले वर्षों की तुलना में कम लोग आ सकते हैं।
Today Headlines, 21 June 2023: आज पूरी दुनिया में योग दिवस, पीएम मोदी अमेरिकी संसद को करेंगे संबोधित
कामाख्या मंदिर के पुजारी हिमाद्रि सरमा ने बताया कि इस साल अंबुबाची मेले की प्रवृत्ति 22 जून को दोपहर 2:30 बजे होगी। प्रवृत्ति का प्रदर्शन किया जाएगा और 22 जून से 25 जून तक तीन दिन और तीन रात के लिए निवृत्ति की जाएगी। 26 जून की सुबह सूर्योदय के बाद निवृत्ति का समापन होगा।
निवृति के बाद खोले जाएंगे दर्शन
प्रवृत्ति के बाद मंदिर का मुख्य द्वार खोला जाएगा और निवृत्ति का दर्शन कराया जाएगा। विशेष वीआईपी दर्शन 26 और 27 जून को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान सामान्य भक्तों को वरीयता दी जाएगी। लोग पूजा अर्चना कर सकते हैं और लाइन में लगकर देवी मां कामाख्या के दर्शन कर सकते हैं।
PM Modi meet Elon Musk: एलन मस्क से अमेरिका में मिले पीएम मोदी, क्या भारत में बनेगी टेस्ला की कार?
उन्होंने आगे कहा कि अंबुबाची मेले की अवधि के दौरान सुरक्षा तैनाती बढ़ाई जाएगी। मंदिर पुजारी ने बताया कि हम अंबुबाची मेले के लिए एनसीसी, स्काउट और गाइड के लगभग 900 कैडेट और 100 अस्थायी सुरक्षा कर्मियों को तैनात करेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
9 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines