Amavasya ke Upay: 19 वर्ष बाद इस शुभ मुहूर्त में आई अमावस्या, इन उपायों से दूर होगी कंगाली, मिलेगी सुख-शांति
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Amavasya ke Upay: शास्त्रों में अमावस्या का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। इसे पितरों की तिथि मानते हुए इस दिन उनकी प्रसन्नता एवं पितरों की आत्मा की शांति के निमित्त विभिन्न कर्मकांड किए जाते हैं। इस पर भी यदि अमावस्या सोमवार या अधिकमाह में हो तो इसे विशेष फलदायी माना गया है। इस वर्ष भी 19 वर्षों बाद सावन अधिकमाह की अमावस्या आ रही है और इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार अधिकमाह की अमावस्या पर कुछ आसान से उपाय करना आपकी पूरी लाइफ को बदल सकता है। जानिए कब है सावन अधिकमाह की अमावस्या और इस दिन बनने वाले मुहूर्तों के बारे में, साथ ही कुछ उपाय भी यहां बताए जा रहे हैं जो आपकी हर समस्या हल कर देंगे।
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन अधिकमाह की अमावस्या 15 अगस्त 2023 को दोपहर 12.45 बजे आरंभ होगी। इसका समापन 16 अगस्त को दोपहर 3.09 बजे होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का महत्व होने के कारण अमावस्या 16 अगस्त 2023, (बुधवार) को ही मनाई जाएगी। कर्मकांड करने वाले लोग मंगलवार को दर्श अमावस्या मनाएंगे।
यह भी पढ़ें: शालिग्राम की पूजा में इन नियमों का रखना होता है ध्यान, अन्यथा नुकसान होते देर नहीं लगती
अगस्त माह में आने वाली इस अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही मंगला दर्श अमावस्या वाले दिन मंगला गौरी व्रत भी है। ऐसे में इसका विशेष महत्व बन रहा है।
यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: