Amavasya 2024 Lucky Zodiac Signs: सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है और हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह चल रहा है। 2 सितंबर को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) और 3 सितंबर को भौमवती अमावस्या (Bhaumvati Amavasya 2024) है। दोनों ही दिन अपने आप में खास है जो 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। भाद्रपद अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बनने से 3 राशियों की चाल-ढाल बदलने वाली है। उनके कई काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। किस्मत के बंद ताले खुलने वाले हैं।
शास्त्रों के अनुसार सोमवार को अमावस्या होने के कारण सोमवती अमावस्या है और मंगलवार को होने के कारण भौमवती अमावस्या है। दोनों दिन खास हैं 2 सितंबर और 3 सितंबर 2024 कुछ राशियों के जीवन में खुशियां भरने वाले साबित होंगे। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें 3 सितंबर के बाद से लाभ ही लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
भाद्रपद अमावस्या के बाद वृषभ राशि के लोगों को लाभ होना शुरू हो जाएगा। पैसों को लेकर हो रही समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आएगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।
ये भी पढ़ें- दुर्लभ सोमवती अमावस्या पर इन 5 उपायों से पितृदोष समेत दूर होगी ग्रह बाधा
कन्या राशि
भाद्रपद अमावस्या से कन्या राशि के लोगों के दिन बदलने वाले हैं। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रमोशन होने का योग बन रहा है। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपसी संबंध बदलते दिखेंगे, उनमें सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि
भाद्रपद अमावस्या के बाद से कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। नौकरी में आय वृद्धि की बात चल सकती है। व्यापार में सफलता के लिए नए अवसर मिलेंगे। रिश्ते में मिठास और आपसी मतभेद दूर होंगे। पैसों की तंगी दूर होने वाली है। चिंता से मुक्ति मिलेगी। सेहत बेहतरीन रहेगी।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: अमावस्या पर 12 राशियों करें ये उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines